फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Illegal encroachments removed from pond land, walls demolished using JCB

Kanpur: तालाब की भूमि से हटाया अवैध कब्जा, जेसीबी से गिराईं दीवारें

Tue, 14 Oct 2025 11:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 14 Oct 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Illegal encroachments removed from pond land, walls demolished using JCB
हटाया गया अवैध कब्जा - फोटो : अमर उजाला
शासन के निर्देश पर चल रहे अवैध कब्जों के खिलाफ मंगलवार को एसडीएम अनुभव सिंह की टीम ने राजस्व ग्राम दहेली सुजानपुर, तहसील सदर स्थित गाटा संख्या 465, रकबा 0.1740 हेक्टेयर (तालाब की भूमि) को कब्ज़ामुक्त कराया। इस पर कई वर्षों से ग्रामीणों ने कब्जा कर रखा था।
विज्ञापन


ग्रामीणों की शिकायत पर लेखपाल ने जांच की थी। जिसपर पाया कि इसराज पुत्र पुनाई नामक व्यक्ति ने तालाब की भूमि पर अवैध निर्माण कर कब्ज़ा कर लिया है। एसडीएम अनुभव सिंह ने निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए थे। लेखपाल के रोकने के बाद भी निर्माण कार्य नहीं ठप किया चारो तरफ बाउंड्रीवाल बना दिया। जानकारी मिलते ही तहसीलदार विनय कुमार और केडीए की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन




 

Kanpur: Illegal encroachments removed from pond land, walls demolished using JCB
हटाया गया अवैध कब्जा - फोटो : अमर उजाला
टीम ने जेसीबी मशीन से अवैध निर्माण ध्वस्त कराया और भूमि को पूरी तरह मुक्त कराया। इस दौरान किसी ने विरोध करने का प्रयास नहीं किया। एसडीएम ने बताया कि सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्ज़ा या निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि भविष्य में दोबारा कब्ज़ा करने का प्रयास हुआ, तो दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed