{"_id":"6ac7d33978af92b45e0d6877","slug":"kanpur-iit-to-host-a-test-of-mental-aptitude-for-school-students-from-across-the-country-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: IIT में देशभर के स्कूली छात्रों की होगी दिमागी परीक्षा,कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थी ले सकेंगे हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: IIT में देशभर के स्कूली छात्रों की होगी दिमागी परीक्षा,कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थी ले सकेंगे हिस्सा
Thu, 08 Oct 2026 11:03 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर
- फोटो : सोशल मीडिया
आईआईटी के तकनीकी एवं उद्यमिता महोत्सव टेककृति की ओर से टेककृति ओपेन स्कूल चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है। इसमें देशभर के कक्षा छह से 12 तक के छात्र हिस्सा ले सकेंगे। प्रतियोगिता से छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
चैंपियनशिप का पहला चरण एक नवंबर को ऑनलाइन होगा। 60 मिनट की परीक्षा में योग्यता, तर्कशक्ति और सामान्य जागरूकता से जुड़े बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे। छात्रों को कक्षा के आधार पर तीन पूल में बांटा गया है। पूल ए में कक्षा छह से आठ, पूल बी में नौवीं-दसवीं और पूल सी में 11वीं-12वीं के छात्र शामिल होंगे। ऑनलाइन परीक्षा के बाद पूल बी और सी के शीर्ष 100-100 छात्रों का चयन दूसरे चरण के लिए किया जाएगा। चयनित छात्रों को 27 दिसंबर को आईआईटी कानपुर परिसर में होने वाले फाइनल चरण में बुलाया जाएगा।