फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: IIT's Bhu Tester-2 will give report of 12 nutrients of soil

Kanpur: मिट्टी के 12 पोषक तत्वों की रिपोर्ट देगा आईआईटी का भू परीक्षक-2, अगले साल से बाजार में आएगा

Wed, 02 Oct 2024 09:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 02 Oct 2024 09:10 PM IST
सार

Kanpur News: आईआईटी का भू परीक्षक-2 मिट्टी के 12 पोषक तत्वों की रिपोर्ट देगा। इससे पहले तैयार भू-परीक्षक-1 कई राज्यों में काम कर रहा।

विज्ञापन
Kanpur: IIT's Bhu Tester-2 will give report of 12 nutrients of soil
भू परीक्षक डिवाइस के साथ प्रो. जयंत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी कानपुर की ओर से विकसित मृदा परीक्षक उपकरण भू परीक्षक-2 भी अब मिट्टी के स्वास्थ्य की रिपोर्ट देगा। यह 90 सेकेंड में 12 पोषक तत्वों की जांच करेगा। 2025 में यह उपकरण बाजार में आएगा। इससे पहले आईआईटी कानपुर की ओर से छह पोषक तत्वों की जांच करने वाला भू-परीक्षक-1 तैयार किया गया था। जो कई राज्यों के किसानों को मिट्टी की जांच का लाभ दे रहा है।

विज्ञापन



बिना मिट्टी का स्वास्थ्य परीक्षण कराए खेती-किसानी करने वाले काश्तकारों की अक्सर फसल खराब हो जाती हैं। इसे देखते हुए आईआईटी के केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. जयंत कुमार सिंह ने भू-परीक्षक एक और भू-परीक्षक दो उपकरण तैयार किए हैं। भू-परीक्षक एक उपकरण नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटेशियम, ईसी, आर्गेनिक कार्बन, क्ले कंटेंट की जानकारी देता है। यह पहले से ही बाजार में है और उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, जम्मू, महाराष्ट्र के किसानों की मदद कर रहा है। इस डिवाइस की मांग अफ्रीका, फिलीपींस, नेपाल, अफगानिस्तान में भी है।

विज्ञापन

वहीं, भू-परीक्षक दो उपकरण नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटेशियम, ईसी, आर्गेनिक कार्बन, क्ले कंटेंट के अलावा जिंक, मैग्नीज, कॉपर, सल्फर, बोरॉन और आयरन की भी रिपोर्ट देता है। इससे कौन सी मिट्टी किस फसल के लिए अधिक उपयोगी है, इसकी जांच भी की जा सकेगी। आईआईटी ने कॉमर्शियल उपयोग के लिए भू-परीक्षक-2 की तकनीक का लाइसेंस एक कंपनी को दिया है। भू-परीक्षक एक जहां एक लाख में उपलब्ध है वहीं, भू परीक्षक -2 डेढ़ लाख तक आने का अनुमान है। हालांकि कीमत कंपनी स्वयं तय करती है।

 
विज्ञापन

ऐसे करता है काम
प्रो. जयंत ने बताया कि ये उपकरण खेतों की मिट्टी का स्वास्थ्य बताते हैं। मिट्टी में क्या कमी है और क्या अधिकता, जिसकी वजह से बेहतर फसल उत्पादन में दिक्कत हो रही है, इसकी ये पूरी रिपोर्ट देते हैं। दो ग्राम मिट्टी की मदद से मौजूद तत्वों की जानकारी मिलेगी। एम्बेडेड मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से सिर्फ 90 सेकंड में रिपोर्ट आएगी। इससे किसान बिना प्रयोगशाला जाए मिट्टी की रिपोर्ट प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed