फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Husband fled on car to Delhi to convince wife, elder brother thought car stolen from Kanpur Central

कानपुर: पत्नी को मनाने फार्च्युनर से दिल्ली भागा पति, बड़े भाई ने सोचा कानपुर सेंट्रल से चोरी हो गई कार

Fri, 12 Feb 2021 11:10 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 12 Feb 2021 11:10 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: Husband fled on car to Delhi to convince wife, elder brother thought car stolen from Kanpur Central
कानपुर सेंट्रल - फोटो : amar ujala
कानपुर सेंट्रल स्टेशन के बाहर सिटी साइड खड़ी फार्च्युनर कार के चोरी होने का हल्ला मच गया। आटोमेटिक गाड़ी के सुबह-सुबह गायब होने से जीआरपी और पुलिस भी सकते में आ गई। बाद में पता चला कि कार लेकर आए व्यक्ति का छोटा भाई ही दूसरी चाभी की मदद से कार लेकर दिल्ली निकल गया।
विज्ञापन


दरअसल उसकी पत्नी नाराज होकर शताब्दी ट्रेन से दिल्ली चली गई थी। दिल्ली स्टेशन पहुंचकर उसे मनाकर वापस लाने की वजह से वह भाई को बताए बगैर निकल पड़ा। दरअसल मंगलवार सुबह किदवई नगर का एक व्यक्ति अपनी पत्नी-बच्चों को दिल्ली भेजने के लिए शताब्दी एक्सप्रेस में बैठाने आया था।
विज्ञापन


 

उसके साथ छोटे भाई की पत्नी भी थी। वह दिल्ली स्थित अपने मायके जा रही थी। एक दिन पहले छोटे भाई पत्नी में किसी बात पर झगड़ा हो गया था। पत्नी ने धमकी दी थी कि वह अब लौटकर नहीं आएगी। इसके बाद बगैर बताए जेठ के साथ स्टेशन आ गई।

सुबह जब उसका पति सोकर उठा तो पता चला कि वह बड़े भाई के साथ स्टेशन गई है तो वह घर में रखी कार की दूसरी चाबी लेकर स्टेशन पहुंचा और अपने दोस्त के साथ गाड़ी से दिल्ली के लिए रवाना हो गया। बड़ा भाई स्टेशन से बाहर आया तो कार न देखकर जीआरपी को जानकारी दी।

इंस्पेक्टर ने वहां लगे कैमरे देखे तो पता चला कि दो लोग कार स्टार्ट करके चले गए। घर में पूछताछ हुई तो पता चला कि छोटा दूसरी चाबी लेकर स्टेशन आया था। जीआरपी इंस्पेक्टर राम मोहन राय ने फोन कर दोबारा ऐसी हरकत न करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed