{"_id":"69dbb7c328b9f263ab009056","slug":"kanpur-husband-commits-suicide-by-hanging-after-argument-with-wife-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: पत्नी से झगड़े के बाद पति ने फंदा लगा दी जान, तीन बार पहले भी कर चुका था खुदकुशी की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: पत्नी से झगड़े के बाद पति ने फंदा लगा दी जान, तीन बार पहले भी कर चुका था खुदकुशी की कोशिश
Sun, 12 Apr 2026 08:49 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 12 Apr 2026 08:49 PM IST
विज्ञापन
रवि पाल की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजैनी के रविदासपुरम नई बस्ती में शनिवार देर रात शराब के नशे में घर आए रवि पाल (25) ने सोते समय कमरे में ही लघुशंका कर दी। इसे लेकर पत्नी रोली से झगड़ा हो गया। देर रात परिजन के सो जाने के बाद युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवक के पिता सुंदरलाल ने बताया कि बेटा इससे पहले भी तीन बार फंदा लगाकर खुदकुशी की कोशिश कर चुका था।
रवि पाल शटरिंग का काम करता था। फैक्टरी कर्मी पिता सुंदरलाल ने बताया कि रवि ने करीब सात साल पहले चकेरी के पास सराय गांव निवासी रोली से शादी की थी। एक पांच साल का बेटा सुखपाल है। शनिवार रात रवि का उसकी पत्नी रोली से विवाद हुआ। इसके बाद उसने फंदा लगा जान दे दी। रविवार सुबह उसके खुदकुशी करने का पता चला। पिता ने मौके पर पहुंची पुलिस को बताया कि बेटा इससे पहले दो महीने के भीतर पत्नी से झगड़े के कारण तीन बार फंदा लगाकर खुदकुशी की कोशिश कर चुका है। गुजैनी थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।