फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Hundreds of businessmen from the city will go to the Mumbai exhibition

कानपुर: मुंबई प्रदर्शनी में जाएंगे शहर से सौ कारोबारी

Fri, 28 Jan 2022 09:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 28 Jan 2022 09:00 PM IST
सार

चार दिन के इस शो में दुबई, बांग्लादेश, नेपाल, खाड़ी देशों, सिंगापुर और मलेशिया के रिटेलर भी हिस्सा लेंगे। यहां 100 टन सोने की ज्वैलरी की बिक्री की संभावना जताई जा रही है। मुंबई, राजकोट, कोयंबटूर, त्रिचूर, दिल्ली, कोलकाता और कोल्हापुर से डिजाइनर आएंगे।

विज्ञापन
Kanpur: Hundreds of businessmen from the city will go to the Mumbai exhibition
मुंबई प्रदर्शनी में जाएंगे शहर से सौ कारोबारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में जेम्स एंड ज्वैलरी काउंसिल की ओर से मुंबई में लगाई जाने वाली चार दिवसीय प्रदर्शनी में शहर समेत पूरे प्रदेश से पांच सौ से ज्यादा सर्राफा कारोबारी शिरकत करेंगे। इसमें
विज्ञापन

शहर के 75 से सौ कारोबारी जाएंगे। इसके लिए शुक्रवार को सराफा कारोबारियों ने बैठक कर रूपरेखा तैयार की।

उप्र सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश चंद्र जैन ने बताया कि एक से चार मार्च तक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी के प्रमोशन के लिए जेम्स एंड ज्वैलरी काउंसिल के पदाधिकारी पहली बार शहर आए थे। उन्होंने यहां के सराफा कारोबारियों के साथ बैठक की थी। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी में 1300 से ज्यादा स्टाल लगाए जाएंगे। इसमें देशभर के 20 हजार से ज्यादा सराफा कारोबारी आएंगे।
विज्ञापन


चार दिन के इस शो में दुबई, बांग्लादेश, नेपाल, खाड़ी देशों, सिंगापुर और मलेशिया के रिटेलर भी हिस्सा लेंगे। यहां 100 टन सोने की ज्वैलरी की बिक्री की संभावना जताई जा रही है। मुंबई, राजकोट, कोयंबटूर, त्रिचूर, दिल्ली, कोलकाता और कोल्हापुर से डिजाइनर आएंगे। तीन साल से कोरोना से जूझ रही इंडस्ट्री को उबारने के लिए इस प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इंडस्ट्री को नए डिजाइन और नए ट्रेंड्स से रूबरू कराने में छोटे व्यापारियों को सीधे जोड़ा जाएगा। घरेलू इंडस्ट्री की दिक्कतों को दूर करने के लिए इसका आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed