फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Human rights took cognizance of the sick prisoner in jail issued notice to the District Magistrate

Kanpur: जेल में बीमार कैदी का मानवाधिकार ने लिया संज्ञान, जिलाधिकारी को नोटिस जारी…मांगी मामले की जानकारी

Sat, 13 Sep 2025 04:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 13 Sep 2025 04:51 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर जेल में दो साल से पेट की गंभीर बीमारी से जूझ रहे कैदी के इलाज में लापरवाही का मामला सामने आया है। मानवाधिकार आयोग ने इसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी कानपुर को नोटिस जारी कर मामले की जानकारी मांगी है।

विज्ञापन
Kanpur Human rights took cognizance of the sick prisoner in jail issued notice to the District Magistrate
जानकारी देते व्यापार मंडल के पदाधिकारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में जिला जेल की बैरक संख्या अठारह में बंद कैदी गुलाब यादव पेट की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। दो वर्षों से इलाज के लिए तड़प रहे कैदी को उपचार नहीं मिला। इस पर कैदी गुलाब ने एक चिट्ठी लिखी और चिट्ठी कई हाथों से गुजरते हुए एक महिला तक पहुंची। महिला द्वारा उस चिट्ठी को उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल तक पहुंचाया गया।

विज्ञापन

परिजनों ने बताया गुलाब यादव को अपराध संख्या तीन सौ पच्चीस और पांच सौ चार आईपीसी में चार वर्ष की सजा हुई है, जिसमें से वह तीन वर्ष की सजा पूरी कर चुके हैं। उनकी जमानत अर्जी उच्च न्यायालय में लंबित है, लेकिन न्यायाधीशों की संख्या कम होने के कारण अब तक सुनवाई नहीं हो सकी है।

विज्ञापन

जिलाधिकारी कानपुर को नोटिस जारी
परिजनों ने जिलाधिकारी कानपुर नगर को दो बार लिखित निवेदन कर इलाज की गुहार लगाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। व्यापारी नेता महेश वर्मा ने प्रदेश सरकार सहित मानवाधिकार आयोग से भी मामले की शिकायत की थी जिस पर मानवाधिकार ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी कानपुर को नोटिस जारी करते हुए मामले की जानकारी मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed