{"_id":"6a2d71a4a9f0c31ef3097adb","slug":"kanpur-hotel-worker-staggering-while-intoxicated-falls-face-first-into-waterlogged-area-dies-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: नशे में लड़खड़ाते जलभराव में औंधे मुंह गिरा होटल कर्मी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: नशे में लड़खड़ाते जलभराव में औंधे मुंह गिरा होटल कर्मी, मौत
Sat, 13 Jun 2026 08:40 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 13 Jun 2026 08:40 PM IST
विज्ञापन
शुभम प्रजापति की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
कल्याणपुर के चंदेलनगर निवासी शुभम प्रजापति (25) काकादेव के पांडुनगर में स्थित एक होटल में काम करते थे। परिवार में छोटा भाई मोहित और बहन प्रीति की शादी हो चुकी है। वहीं, पिता राजन और मां शारदा का कुछ साल पहले निधन हो चुका है। मोहित ने बताया कि भाई होटल में काम करके ज्यादातर वहीं रहता था। शराब पीने का आदी था।
विज्ञापन
उनके अनुसार मानस पार्क के पास रहने वाले कुछ लोगों ने उन्हें बताया कि शनिवार सुबह से ही शुभम शराब पी रहा था। ज्यादा नशे में होने के कारण तेज बारिश में हुए जलभराव में वह औंधे मुंह गिर गया। करीब ढाई घंटे तक वहीं पड़ा रहा। अनहोनी की आशंका पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। काकादेव इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि बारिश के वक्त जलभराव में गिरने से युवक की मौत हुई है। वह नशे का आदी था। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन