फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Hope for husband's release dashed; wife, in despair, hangs herself

महिला ने मौत को गले लगाया: पति की रिहाई की आस टूटी, अवसाद में पत्नी ने फंदा लगा दी जान

Sun, 28 Jun 2026 12:09 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 28 Jun 2026 12:09 AM IST
सार

प्लॉट की फर्जी रजिस्ट्री के मुकदमे में पति एक साल से जेल में बंद था। जमानत न मिलने से पत्नी अवसाद में थी।

विज्ञापन
Kanpur: Hope for husband's release dashed; wife, in despair, hangs herself
महिला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेन पश्चिमपारा थाना क्षेत्र के खड़कपुर सोसाइटी में सुधा (50) ने शनिवार सुबह फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन के अनुसार महिला के पति एक प्लॉट की फर्जी रजिस्ट्री के मुकदमे में बीते एक साल से जेल में बंद हैं। पति की रिहाई न होने से महिला काफी अवसाद में थी।
विज्ञापन


खड़कपुर सोसाइटी निवासी चंद्र किशोर सोनकर बिजली मैकेनिक थे। कुछ वर्ष पहले उन्होंने प्रॉपर्टी डीलिंग का काम शुरू किया था। परिवार में बेटियां पारुल, अंबिका, तनु और बेटा सुधांशु हैं। परिजन ने आरोप लगाया कि बीते साल दो जुलाई को चंद्र किशोर ने अपने पार्टनर शरद के कहने पर एक प्लॉट की फर्जी रजिस्ट्री अपने नाम करा ली थी। जानकारी होने पर मूल प्लॉट मालिक ने सेन पश्चिमपारा थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने चंद्र किशोर और शरद यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

तब से चंद्र किशोर जेल में हैं।बेटी अंबिका के अनुसार मां सुधा पिछले एक साल से पिता की जमानत कराने के लिए कचहरी के चक्कर लगा रही थीं लेकिन हर बार निराशा हाथ लगी। बीते शनिवार ही मां जेल में पिता से मिलाई करके आई थीं। शुक्रवार रात उन्होंने कमरे में फंदा लगा लिया।

सेनपश्चिम पारा थानाप्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि पति को जमानत न होने से महिला अवसाद में थी। इसके चलते उन्होंने खुदकुशी की। पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed