फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Honey Trap: First friendship on social site, then girl made obscene video

Kanpur Honey Trap: पहले सोशल साइट पर हुई दोस्ती, फिर लड़की ने बनाया अश्लील वीडियो, जानें क्या है पूरा मामला

Fri, 05 May 2023 10:09 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 05 May 2023 10:09 AM IST
सार

Kanpur Crime: हनी ट्रैप में फंसाकर युवक से तीन लाख की ठगी करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें कि एक युवक से सोशल साइट पर दोस्ती कर लड़की ने अश्लील वीडियो बनाया था। इसके बाद प्रताड़ित कर ठगी को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Kanpur Honey Trap: First friendship on social site, then girl made obscene video
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में हनी ट्रैप का शिकार बने नौबस्ता के एक युवक ने तीन लाख रुपये गवां दिए। शातिर ठगों की ओर से उसे इस कदर प्रताड़ित किया गया कि उसने आत्महत्या का प्रयास किया। जानकारी के बाद परिजनों ने ठगों के खिलाफ नौबस्ता थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन

नौबस्ता निवासी युवक ने बताया कि बीते अप्रैल माह में उनके पास एक महिला के नाम से फेसबुक पर दोस्ती का प्रस्ताव आया। उसने प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। धीरे-धीरे मैसेंजर पर बातचीत होने लगी। इस बीच महिला ने उसका व्हाट्सएप नंबर लेकर वीडियो काल की।
विज्ञापन

वीडियो काल के दौरान महिला की तरफ से अश्लील वीडियो चल रहा था। उसने धोखे से मोबाइल की स्क्रीन रिकार्ड कर ली। 24 अप्रैल को महिला की ओर से उसका आपत्तिजनक वीडियो उसके मोबाइल पर भेजकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर रुपये की मांग की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो डिलीट करने के नाम पर की ठगी
लोकलाज के डर से उसने पैसे देने शुरू कर दिए। जब पैसे नहीं बचे, तो उसने महिला का मोबाइल नंबर ब्लाक कर दिया। दो दिनों बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच के नाम से फोन किया गया और कानूनी कार्रवाई की धमकी दी। इसके बाद यूट्यूब से
वीडियो डिलीट करने के नाम पर उनसे रुपये ठगे गए।

युवक कर चुका है आत्महत्या का प्रयास
आरोपियों द्वारा उनसे करीब तीन लाख रुपये हड़पे गए। इसके बाद भी लगातार ब्लैकमेल करते रहे। इससे आहत होकर उसने आत्महत्या का प्रयास किया। इसके बाद ही वह थाने पहुंचा। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज साइबर सेल की मदद ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed