फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Highway robbers game over four cunning men arrested for robbing truck drivers stolen items recovered

Kanpur: ‘हाईवे के लुटेरों का खेल खत्म’, ट्रक ड्राइवरों से लूटपाट करने वाले चार शातिर गिरफ्तार, ये सामान बरामद

Tue, 18 Aug 2026 03:17 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 18 Aug 2026 03:17 PM IST
सार

Kanpur News: महाराजपुर पुलिस ने कुलगांव अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान ट्रक ड्राइवरों के साथ लूटपाट करने वाले चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से 12 चोरी के मोबाइल, एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। चारों आरोपी लूट का माल बांटकर बेचने की फिराक में थे।

विज्ञापन
Kanpur Highway robbers game over four cunning men arrested for robbing truck drivers stolen items recovered
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में महाराजपुर पुलिस ने कुलगांव अंडरपास के पास ट्रक ड्राइवरों के साथ लूटपाट करने वाले चार शातिरों को चेकिंग के दौरान धर दबोचा। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अभिषेक सैनी उर्फ कद्दू, बाबू सिंह, राघवेंद्र यादव उर्फ राघव उर्फ कल्लू, आदित्य यादव उर्फ रफ्तार बताया है।

विज्ञापन

शातिरों के पास चोरी के 12 मोबाइल, एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ है। अभिषेक के खिलाफ फतेहपुर, महाराजपुर, जाजमऊ थाने में छह मामले दर्ज है। बाबू के खिलाफ महाराजपुर में एक मामला दर्ज है। राघवेंद्र के खिलाफ महाराजपुर थाने में एक मामला दर्ज है।

विज्ञापन
Trending Videos





मारपीट कर लूट की घटनाओं को देते थे अंजाम
आदित्य के खिलाफ महाराजपुर में एक और जाजमऊ में एक मामला दर्ज है। एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह ने बताया कि चारों शातिर आरोपी है। ट्रक ड्राइवरों के साथ मारपीट कर लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। शातिर माल का बंटवारा करने के बाद मोबाइल को बेचने की फराक में थे। इससे पहले ही पुलिस ने शातिरों को धर दबोचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed