फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: High speed car hits factory worker, death causes chaos

Kanpur Accident: तेज रफ्तार कार ने फैक्टरी कर्मी को मारी टक्कर, मौत

Tue, 08 Apr 2025 11:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 08 Apr 2025 11:54 PM IST
सार

Kanpur News: बेकाबू कार की टक्कर से फैक्टरी कर्मी की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Kanpur: High speed car hits factory worker, death causes chaos
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पनकी में सोमवार देर रात तेज रफ्तार कार ने फैक्टरी से घर लौट रहे साइकिल सवार सुपरवाइजर को टक्कर मार दी और भाग निकला। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान कर्मी की मौत हो गई। टक्कर मारने वाली कार की तलाश में पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन


पनकी डी-ब्लाॅक निवासी आशुतोष तिवारी (53) दादानगर स्थित नमकीन फैक्टरी में सुपरवाइजर थे। परिजनों के मुताबिक देर रात वह साइकिल से घर लौट रहे थे। तभी पनकी स्टेशन के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार को देखकर वह साइकिल से उतर गए और किनारे खड़े हो गए। इसके बावजूद तेज रफ्तार कार सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। भतीजे राकेश कुमार ने बताया कि लगे सीसीटीवी कैमरे में सफेद रंग की कार टक्कर मारती दिखी है। पनकी थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed