{"_id":"61614b508ebc3e627031cfd7","slug":"kanpur-heavy-traffic-jam-due-to-damaged-truck-at-jajmau-new-ganga-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: जाजमऊ नए गंगापुल पर मौरंग लदा ट्रक खराब होने से लगा भीषण जाम, चार घंटे रेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: जाजमऊ नए गंगापुल पर मौरंग लदा ट्रक खराब होने से लगा भीषण जाम, चार घंटे रेंगे वाहन
Sat, 09 Oct 2021 01:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:41 PM IST
सार
कानपुर के नए गंगा पुल पर शनिवार सुबह ट्रक खराब होने के चलते भीषण जाम लग गया। जिससे पुल पर दोनों साइड की लेन बाधित हो गई। चार घंटे तक भीषण गर्मी में वाहन चालकों को जूझना पड़ा।
विज्ञापन
कानपुर : जाजमऊ के नए गंगा पुल पर क्षतिग्रस्त ट्रक से भारी जाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर के जाजमऊ नए गंगापुल पर उन्नाव की तरफ पुल समाप्त होते ही शनिवार सुबह एक मौरंग लदा ट्रक खराब हो गया। जिससे कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन पर भीषण जाम लग गया। करीब चार घ्ंटे तक वाहन सवार पुल पर रेंग रेंगकर चलने के लिए मजबूर हो गए।
ट्रक के ठीक होने के बाद ही यातायात सामान्य हो सका। हमीरपुर के मिश्रीपुर गांव निवासी (40) रत्नेश कुमार ट्रक चालक हैं। रत्नेश के अनुसार शनिवार सुबह वह हमीरपुर से ट्रक में मौरंग लादकर उन्नाव के सफीपुर जाने के लिए निकला था।
उसके साथ गांव का ही क्लीनर (37) महेश था। वह करीब 8 बजे जाजमऊ गंगापुल पार कर रहे थे। अचानक उन्नाव की तरफ पुल के समाप्त होते ही ट्रक खराब हो गया। जिससे उन्नाव की तरफ जाने वाले वाहन खड़े हो गए और जाम लग गया।
विज्ञापन
धीरे-धीरे वाहनों की लाइन गंगापुल से जाजमऊ फ्लाई ओवर तक पहुंच गई। जिससे कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन बाधित हो गई। वहीं सर्विस लेन से उन्नाव की तरफ जाने वाले वाहन भी चेक पोस्ट पर जाम में फंस गए। करीब चार घंटे बाद जब ट्रक ठीक हुआ इसके बाद यातायात सामान्य हो सका।