फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Heavy rain causes waterlogging in Ghatampur water enters shops, potholes on roads turn deadly

कानपुर: घाटमपुर में तेज बारिश से जलभराव, दुकानों के अंदर घुसा पानी, सड़कों के गड्ढे बने जानलेवा, राहगीर परेशान

Wed, 26 Aug 2026 02:57 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 26 Aug 2026 02:57 PM IST
सार

Kanpur News: घाटमपुर में मंगलवार से जारी बारिश के बाद बुधवार को हुई तेज बरसात से पूरे कस्बे में जलभराव की विकराल स्थिति बन गई। कानपुर-सागर हाईवे की सर्विस रोड और मुख्य बाजारों में पानी भरने से राहगीरों और दुकानदारों को भारी फजीहत झेलनी पड़ी।

विज्ञापन
Kanpur Heavy rain causes waterlogging in Ghatampur water enters shops, potholes on roads turn deadly
घाटमपुर में तेज बारिश से टापू बना कस्बा - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के घाटमपुर में मंगलवार से रुक-रुककर हो रही बारिश के बाद बुधवार सुबह हुई तेज बरसात से कस्बे के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। बाजारों कि सड़कें भी लबालाब होने से व्यापारियों वा आम लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

कानपुर-सागर हाईवे पर ओवरब्रिज के निचे सर्विस रोड सड़क की हालत पहले से ही खराब है। बारिश के बाद सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों को परेशानी हुई। पानी भरने के कारण गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे थे। दोपहिया वाहन चालकों को सड़क से गुजरते समय सावधानी बरतनी पड़ी।

विज्ञापन





सर्विस रोड में जलभराव हो गया
वहीं, कस्बे के कई निचले हिस्सों में भी बारिश का पानी जमा रहा। इससे दुकानदारों को भी दिक्कत झेलनी पड़ी। कस्बे का पुराना पोस्ट ऑफिस रोड, नगर पालिका रोड, बस स्टॉप के बगल की रोड व कानपुर की ओर जाने वाली सर्विस रोड में जलभराव हो गया।

व्यापारियों ने जलभराव की शिकायत एसडीएम से की
बारिश के कारण बाजार और मुख्य मार्गों पर भी लोगों की आवाजाही सामान्य दिनों की अपेक्षा कम दिखाई दी। दो दिनों से जारी बारिश से मौसम सुहाना हो गया, लेकिन जगह-जगह पानी भरने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। नगर पालिका की लापरवाही बताते हुए व्यापारियों ने जलभराव की शिकायत एसडीएम से की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed