फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Halat: healthy man may also become sick by eating such food

कानपुर हैलट: बीमारों को ऐसा खाना...खाकर सेहतमंद भी पड़ जाए बीमार

Tue, 27 Jul 2021 11:10 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा दिव्यांश सिंह, अमर उजाला, कानपुर
दिव्यांश सिंह, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 27 Jul 2021 11:10 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Halat: healthy man may also become sick by eating such food
ये तस्वीर कानपुर हैलट की है - फोटो : amar ujala
दोपहर के करीब तीन बजे हैं। कानपुर हैलट के किचन में मरीजों को शाम को दिए जाने वाले भोजन को बनाने में कर्मचारी जुटे दिखे। दागदार लौकियां जमीन पर पड़ी थीं। कर्मचारी लौकी उठाकर छीलते हैं और फिर उसे जमीन पर रख देते हैं।
विज्ञापन


इसके बाद सभी लौकियों को बिना धोए काटते हैं और ड्रम में डाल देते हैं। एक भी कर्मचारी ग्लब्ज-मास्क, सिर पर कैप नहीं लगाए था। वहीं, किचन के दूसरे कमरे में एक थाल में आटा खुला रखा था। तकरीबन 20 मिनट संवाददाता वहीं इंतजार करता रहा कि कोई कर्मचारी शायद इसे ढंक दे आकर पर कोई नहीं आया।
विज्ञापन


बारिश के मौसम में कोई भी कीड़ा-मकौड़ा इसमें गिर सकता था। गनीमत रही कि इन 20 मिनट में ऐसा नहीं हुआ। वार्डों में तीमारदारों से जब भोजन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि दाल और सब्जी के नाम पर नमकीन गर्म पानी मिलता है। कभी कभी तो खाकर उल्टी आ जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

   

गंदगी में और मानकों का पालन किए बिना खाना बनना गलत है। मौके पर जाकर निरीक्षण करूंगा। खामियां मिलीं तो कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. आरके मौर्या, प्रमुख अधीक्षक, हैलट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed