{"_id":"6069c7e1052c070b933c93fe","slug":"kanpur-gst-assistant-commissioner-s-wife-gave-her-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर की पत्नी ने जान दी, घरेलू कलह में जान देने की बात आई सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर की पत्नी ने जान दी, घरेलू कलह में जान देने की बात आई सामने
Sun, 04 Apr 2021 07:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 04 Apr 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कानपुर में घरेलू कलह में स्टेट जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर की पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। मूलरूप से सोनभद्र के गुरेठ गांव निवासी रमेश कुमार सिंह लखनपुर स्थित उत्कर्ष अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 202 में पत्नी कंचन सिंह (30) और बेटे आयूष के साथ रहते हैं।
उनकी तैनाती विकास नगर स्थित जीएसटी ऑफिस में है। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम फ्लैट के एक कमरे में बेटे के साथ टीवी देख रहे थे। पत्नी दूसरे कमरे में थी। काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आई तो दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
खिड़की से झांककर देखा तो कंचन पंखे के सहारे फंदे से लटक रही थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कल्याणपुर इंस्पेक्टर जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि आपसी कलह में जान देने की बात सामने आ रही है। पता चला है कि दोनों में अक्सर विवाद होता था। विवाद की जड़ क्या थी, यह अभी पता नहीं चला है।