फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: GRP arrests two notorious robbers who resorted to robbery to satisfy their girlfriend's desires

Kanpur: प्रेमिका के शौक पूरा करने के लिए करने लगा लूटपाट, जीआरपी ने दो शातिरों को किया गिरफ्तार

Thu, 06 Nov 2025 11:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 06 Nov 2025 11:59 PM IST
सार

Kanpur News: ट्रेनों में लूटपाट करने वाले दो शातिरों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो मोबाइल बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
Kanpur: GRP arrests two notorious robbers who resorted to robbery to satisfy their girlfriend's desires
दो शातिर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रेमिका के शौक पूरे करने के लिए कर्वी थानाक्षेत्र का रहने वाला राहुल तिवारी लुटेरा बन गया। उसने बांदा के रहने वाले अपने ही नाम वाले राहुल यादव का साथ पकड़ा और दोनों मिलकर ट्रेनों में लूटपाट करने लगे। गुरुवार को जीआरपी ने दोनों को दबोच लिया। इनके कब्जे से लूट के दो मोबाइल बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


कानपुर सेंट्रल स्टेशन के जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह ने बताया कि दोनों लुटेरे हैरिसगंज आउटर पर ट्रेनों की गति धीमी होने के इंतजार में ताक लगाए बैठे थे तभी पकड़े गए। चित्रकूट के पहाड़ीपुर के असोह निवासी राहुल तिवारी और बांदा के मरका अंतर्गत औदहा निवासी राहुल यादव ने कबूला कि दोनों सेंट्रल स्टेशन के आउटरों पर ट्रेन के रुकने या धीमा होने पर छिनैती व लूटपाट कर भाग जाते थे।
विज्ञापन
Trending Videos

Kanpur: GRP arrests two notorious robbers who resorted to robbery to satisfy their girlfriend's desires
दो शातिर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
राहुल तिवारी ने बताया कि पड़ोसी गांव की युवती से उसका चार साल से प्रेम प्रसंग है। उसके शौक पूरा करने के चक्कर में वह लूटपाट करने लगा। राहुल तिवारी के खिलाफ कानपुर जीआरपी व कर्वी में सात और उसके साथी राहुल यादव के खिलाफ फतेहपुर, बांदा व कानपुर सेंट्रल में लूटपाट के तीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed