{"_id":"69ef8ffca360f1a6fb03a762","slug":"kanpur-grocery-merchant-and-woman-end-their-lives-by-consuming-poisonous-substance-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: किराना कारोबारी और महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, अलग-अलग थानाक्षेत्रों में हुईं घटनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: किराना कारोबारी और महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, अलग-अलग थानाक्षेत्रों में हुईं घटनाएं
Mon, 27 Apr 2026 10:04 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 27 Apr 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
नवाबगंज और बर्रा थानाक्षेत्र में किराना कारोबारी तथा महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। नवाबगंज के सिग्नेचर सिटी निवासी किराना कारोबारी अतुल कुमार द्विवेदी (65) का परेड में किराना का वर्षों पुराना कारोबार है। परिवार में पत्नी अंजू, बेटा सूर्यांश है। परिजन ने बताया कि रविवार रात कमरे में जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के पीछे के कारण परिजन नहीं बता सके हैं।
विज्ञापन
इसी तरह, बर्रा निवासी मोहित कुमार की पत्नी कीर्ति (25) ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। महिला का मायका हमीरपुर के थाना मौदहा के तिंदुही किशनचंद रगाौल है। पुलिस के अनुसार पारिवारिक कलह के चलते महिला ने कदम उठाया है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन