फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Green signal for the second phase of the Defence Corridor 113.57 hectares of land to be acquired

कानपुर: डिफेंस कॉरिडोर के दूसरे चरण को हरी झंडी, खरीदी जाएगी 113.57 हेक्टेयर जमीन, जानिए क्या है भुगतान की दर

Wed, 16 Sep 2026 03:10 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 16 Sep 2026 03:10 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के दूसरे चरण के विस्तार को औपचारिक मंजूरी मिल गई है। इसके तहत नरवल तहसील के तीन गांवों- महराजपुर, हाथीपुर और फुफवार सुईथोक में कुल 113.57 हेक्टेयर निजी भूमि और परिसंपत्तियों की खरीद आपसी सहमति से 394.39 करोड़ रुपये में की जाएगी।

विज्ञापन
Kanpur Green signal for the second phase of the Defence Corridor 113.57 hectares of land to be acquired
डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर कानपुर नोड - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के कानपुर नोड के विस्तार का रास्ता साफ हो गया है। परियोजना के दूसरे चरण के लिए नरवल तहसील के तीन गांवों में 113.5752 हेक्टेयर निजी भूमि खरीदने को मंजूरी मिल गई है। महराजपुर, हाथीपुर और फुफवार सुईथोक में खरीदी जाने वाली जमीन और उस पर मौजूद परिसंपत्तियों की कुल कीमत 394 करोड़ 39 लाख 73 हजार 934 रुपये तय की गई है।

विज्ञापन

भूमि की खरीद आपसी सहमति से की जाएगी। जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली जिला मध्यम एवं वृहद परियोजना क्रय दर एवं कुल भूमि मूल्य अनुमोदन समिति ने 14 जुलाई को भूमि की दर और कुल मूल्य को मंजूरी देने की संस्तुति की थी। अब आयुक्त कानपुर मंडल से कार्यवृत्त अनुमोदित होने के बाद निर्धारित दरों और कुल मूल्य पर अंतिम सहमति दे दी गई है।

विज्ञापन

कुल भूमि का मूल्य 392.05 करोड़ रुपये
नियमानुसार महराजपुर में 65.0940 हेक्टेयर, फुफवार सुईथोक में 36.6812 हेक्टेयर और हाथीपुर में 11.8000 हेक्टेयर निजी भूमि ली जाएगी। भूमि का मूल्यांकन डीएम सर्किल रेट की चार गुनी दर के आधार पर किया गया है। कुल भूमि का मूल्य 392.05 करोड़ रुपये और परिसंपत्तियों का मूल्य 2.34 करोड़ रुपये आंका गया है।

विज्ञापन

निबंधन शुल्क के रूप में 3.94 करोड़ रुपये होंगे खर्च
भुगतान में महराजपुर के लिए 249.99 करोड़, फुफवार सुईथोक के लिए 102.31 करोड़ और हाथीपुर के लिए 42.08 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। भूमि खरीद की राशि के अलावा सात प्रतिशत स्टांप शुल्क के रूप में 27.60 करोड़ और एक प्रतिशत निबंधन शुल्क के रूप में 3.94 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह राशि यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर परियोजना से जुड़ी संस्था अलग से वहन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed