{"_id":"6888f87b69000a83490c9b4d","slug":"kanpur-green-park-players-won-the-most-medals-in-hockey-boxing-badminton-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: हॉकी, बॉक्सिंग, बैडमिंटन में ग्रीनपार्क के खिलाड़ियों ने जीते सर्वाधिक पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: हॉकी, बॉक्सिंग, बैडमिंटन में ग्रीनपार्क के खिलाड़ियों ने जीते सर्वाधिक पदक
Tue, 29 Jul 2025 10:09 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 29 Jul 2025 10:09 PM IST
सार
Kanpur News: जिलास्तरीय जूनियर बालक व बालिका प्रतियोगिता के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
ग्रीनपार्क स्टेडियम
- फोटो : amar ujala
विस्तार
खेल निदेशालय उप्र की ओर से पांच से 26 जुलाई तक क्रिकेट, हॉकी, बॉक्सिंग, बैडमिंटन व वॉलीबॉल की जिलास्तरीय जूनियर बालक व बालिका प्रतियोगिताएं ग्रीनपार्क स्टेडियम में हुई। मंगलवार को स्टेडियम में हुए सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि विधायक नीलिमा कटियार ने सभी विजेताओं व उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने खेलेगा इंडिया, तभी आगे बढ़ेगा इंडिया का स्लोगन दिया है। राज्य सरकार इसको चरितार्थ करते हुए खेल व खिलाड़ियों को आगे बढ़ा रही है। हॉकी, बॉक्सिंग, बैडमिंटन में सर्वाधिक पदक ग्रीनपार्क के खिलाड़ियों ने जीते।
समारोह के दौरान क्रिकेट में विजेता क्राइस्ट चर्च स्कूल और उपविजेता सर पदमपत सिंहानिया स्कूल, वाॅलीबॉल में विजेता केके गर्ल्स स्कूल और उपविजेता एक्मे पब्लिक स्कूल, हॉकी में विजेता ग्रीनपार्क और उपविजेता बेसिक हॉकी फाउंडेशन की टीम को सम्मानित किया गया। इसी तरह बॉक्सिंग 50 किलो भार वर्ग में विजयी ग्रीनपार्क के श्रेष्ठ चौधरी, अथर्व तिवारी, अनंत तिवारी व प्रशांत गौड़, 52 किलो भार वर्ग में आदित्य दिवाकर, विष्णु राही, कृष्णा शुक्ला व जयश, 54 किलो में शौर्य यादव, वेदांश कृष्णा, उदय सिंह व रुद्र प्रताप को सम्मानित किया गया।
57 किलो भार वर्ग में विजयी ग्रीनपार्क के आर्यन श्रीवास्तव, नैतिक, अर्क व अर्थव दुबे, 60 किलो भार वर्ग में मयंक गौतम, आशीष गौतम, रितिक सोनकर व मयंक यादव, 63 किलो भार वर्ग में ओजस गौर, तेजस सोनकर, नारद व दीपक, 66 किलो भार वर्ग में अवि कश्यप, विशाल यादव, आदर्श व आकाश, 70 किलो भार वर्ग में मानस, अभिषेक, यश व विराज को पुरस्कृत किया गया। बैडमिंटन बालक व बालिका वर्ग में विजेता रहे ग्रीनपार्क के पार्थ जौहरी, शौर्य सिंह, आयुष, अतिशी, प्रिशा तिवारी व एस संयुक्ता रेड्डी और उपविजेता अनीश, सार्थक, गणेश, राजवी, अगमया व श्रेयांशी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी भानु प्रसाद, उपक्रीड़ाधिकारी अमित पाल, हॉकी कोच शाहिद खा, बैडमिंटन कोच रमेश कुमार यादव समेत अन्य कोच मौजूद रहे।