फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Grand procession of Gajanan tableaus of gods and goddesses attracted people people showering flowers

Kanpur: गजानन की भव्य शोभायात्रा, देवी-देवताओं की झांकियों ने किया आकर्षित, लोगों ने फूल बरसाकर किया स्वागत

Sat, 06 Sep 2025 10:23 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 06 Sep 2025 10:23 AM IST
सार

Kanpur News: शोभायात्रा राजधानी मार्ग सब्जी मंडी से होकर दुर्गा मंदिर स्थल पहुंची। यहां पूजन पाठ के बाद यात्रा का समापन किया गया। शोभायात्रा में अन्य देवी देवताओं की भी आकर्षक झांकी रथों पर सजाई गई थी।

विज्ञापन
Kanpur Grand procession of Gajanan tableaus of gods and goddesses attracted people people showering flowers
गजानन की भव्य शोभायात्रा निकली - फोटो : amar ujala

विस्तार

शुक्लागंज में श्रीगणेश नवयुवक सेवा समिति के तत्वावधान में गायत्री नगर में आयोजित गणेश महोत्सव में शुक्रवार को गजानन की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में अन्य देवी देवताओं की भी आकर्षक झांकी रथों पर सजाई गई थी। शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा गायत्री नगर से शुरू होकर राजधानी मार्ग पोनीरोड होते हुए दुर्गा मंदिर पर पूजन के बाद समाप्त हुईं।

विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष दिलीप शुक्ला की अगुवाई में गायत्री नगर से शाम छह बजे गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकलनी शुरू हुईं। यात्रा में दस से अधिक रथों पर भगवान शंकर, माता पार्वती, गणेश, कार्तिकेय, राधा-कृष्ण, मां लक्ष्मी समेत अन्य देवी देवताओं झांकी सजाई गई थी। शोभायात्रा राजधानी मार्ग सब्जी मंडी से होकर पोनीरोड डाकतार कॉलोनी झंडा चौराहा पहुंची जहां से मुड़कर यात्रा दुर्गा मंदिर स्थल पहुंची। यहां पूजन पाठ के बाद यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान बसंत मिश्रा, राजन मिश्रा, शिब्बू तिवारी, कमल वर्मा व नीलकमल दीक्षित आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed