{"_id":"62683c235f21b9102c74c24d","slug":"kanpur-gold-loan-company-cheated-two-customers","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सोना रखकर लोन लिया, वापसी में मिला पीतल और तांबा, दो ग्राहकों ने पुलिस से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सोना रखकर लोन लिया, वापसी में मिला पीतल और तांबा, दो ग्राहकों ने पुलिस से की शिकायत
Wed, 27 Apr 2022 12:09 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में 80 फीट रोड स्थित एक गोल्ड लोन कंपनी के एक ग्राहक का आरोप है कि कंपनी से गोल्ड के बदले लोन लिया था। जब लोन चुकाया तो जो सोना वापस किया गया उसमें पीतल और तांबा मिला हुआ है। मंगलवार को दोनों ग्राहकों ने कंपनी के दफ्तर में जाकर हंगामा किया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने अपने स्तर से अब जांच शुरू की है। जवाहर नगर निवासी करुणेश व कमला नगर के करनजीत सिंह दोस्त हैं। दोनों ने बताया कि 17 फरवरी 2022 को उन्होंने 100 ग्राम सोना रखकर कंपनी से 3 लाख 32 हजार रुपये का लोन लिया था। बीते शनिवार को लोन की रकम ब्याज सहित चुकाने के बाद कंपनी में रखा गया सोना वापस ले लिया था।
विज्ञापन
बिरहाना रोड स्थित एक सराफा कारोबारी के वहां जब इस सोने को गलाया गया तो पता चला कि इसमें सिर्फ 25 फीसद सोना है, बाकी पीतल व तांबा है। दोनों का आरोप है कि गोल्ड लोन की कंपनी ने पूरा खेल किया है। एसीपी नजीराबाद संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। इंस्पेक्टर नजीराबाद को जांच सौंपी गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन