{"_id":"66648c0a555478e2770d962f","slug":"kanpur-gold-biscuits-worth-rs-70-lakh-stolen-from-a-bullion-trader-house-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: सराफा के घर से 70 लाख का सोने का बिस्कुट चोरी, पुलिस कमिश्नर के आदेश पर नौकरानी पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: सराफा के घर से 70 लाख का सोने का बिस्कुट चोरी, पुलिस कमिश्नर के आदेश पर नौकरानी पर रिपोर्ट दर्ज
Sat, 08 Jun 2024 10:26 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 08 Jun 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
कानपुर में चकेरी के लाल बंगला निवासी एक सराफा के घर से अलमारी में रखा 70 लाख की कीमत का एक सोने के बिस्कुट चोरी हो गया। उन्होंने नौकरानी पर चोरी का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। लाल बंगला के कालीबाड़ी निवासी विपिन सिंह के अनुसार उनकी चौक सराफा में विपिन ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। वह टंचिंग और रिफाइनरिंग का काम करते हैं, जिसके चलते छोटे दुकानदार उनसे काम करवाते हैं।
पत्नी के गर्भवती होने पर उन्होंने मई में घर के कामकाज के लिए एक नौकरानी चंद्रनगर निवासी मानसी विश्वकर्मा को रखा था। वह सुबह दस बजे से रात आठ बजे तक काम करती थी। दो जून को उन्होंने रिफाइनरिंग का काम करवाने के बाद 70 लाख की कीमत का एक सोने का बिस्कुट अपनी अलमारी में रख दिया था। फिर वह पत्नी को लेकर डॉक्टर के पास चले गए। बिस्कुट रखने के दौरान मानसी कमरे में काम कर रही थी। आरोप है कि रात करीब 11 बजे जब घर लौटकर अलमारी खोलकर देखा, तो बिस्कुट गायब मिला। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। आरोप है कि पुलिस के कार्रवाई न करने पर उन्होंने पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार से शिकायत की। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।