फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Girlfriend kills lover with help of her nephew hides body in the bushes in forest both arrested

Kanpur Murder: प्रेमिका ने भतीजे के साथ की प्रेमी की हत्या, शव जंगल में झाड़ियों में छिपाया…दोनों गिरफ्तार

Sat, 20 Dec 2025 11:36 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 20 Dec 2025 11:36 AM IST
सार

Kanpur News: बेटी पर बुरी नजर रखने से नाराज प्रेमिका ने अपने भतीजे के साथ मिलकर प्रेमी की शराब पिलाकर हत्या कर दी और शव जंगल में छिपा दिया; पुलिस ने डेढ़ महीने बाद कंकाल बरामद कर दोनों आरोपियों को जेल भेजा।

विज्ञापन
Kanpur Girlfriend kills lover with help of her nephew hides body in the bushes in forest both arrested
मृतक गोरेलाल का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में बिल्हौर के रौतापुर गांव से लगभग डेढ़ महीने से लापता युवक का कंकाल शुक्रवार को सुबह पुलिस ने शिवराजपुर के शाह नेवादा के जंगल से बरामद कर हत्या का खुलासा किया। हत्या के आरोप में उसकी प्रेमिका व भतीजे को गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में महिला ने उसकी बेटी पर भी बुरी नजर रखने के विरोध में प्रेमी की हत्या की बात कबूली है।

विज्ञापन

पुलिस ने दोनों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया।रौतापुर गांव निवासी गोरेलाल गौतम (25) बीते 31 अक्तूबर की शाम से लापता था। पिता रामस्वरूप ने तीन नवंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मामले की जांच कर रहे दरोगा प्रदीप कुमार ने बताया कि गोरेलाला के मोबाइल की सीडीआर में रौतापुर गांव की लक्ष्मी पत्नी रामदास से उसकी बातचीत होने का पता चला।

विज्ञापन

भतीजे के साथ मिलकर खूब शराब पिलाई
संदेह के आधार पर शनिवार को लक्ष्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। सख्ती करने पर हत्या करने की बात स्वीकार की। लक्ष्मी ने पुलिस को बताया कि गोरेलाल से प्रेम संबंध थे। वह उसकी बेटी पर भी बुरी नजर रखने लगा। 31 अक्तूबर को वह उसे शिवराजपुर ले गई। वहां अपने भाई शर्मन के बेटे यीशु के साथ मिलकर उसे खूब शराब पिलाई।

विज्ञापन

कंकाल बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
इसके बाद शाह निवादा के जंगल में ले जाकर दोनों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। शव को झाड़ियों में छिपा दिया। शुक्रवार की सुबह शिवराजपुर के शाह नेवादा के जंगल से गोरेलाल का कंकाल बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हत्या की रिपोर्ट दर्जकर महिला व उसके भतीजे को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed