{"_id":"69f24654ee14881f9f0a4336","slug":"kanpur-girlfriend-backs-out-of-marriage-boyfriend-takes-his-own-life-relationship-had-lasted-12-years-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: प्रेमिका शादी से मुकरी, प्रेमी ने जान दी, 12 साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: प्रेमिका शादी से मुकरी, प्रेमी ने जान दी, 12 साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग
Wed, 29 Apr 2026 11:28 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:28 PM IST
सार
Kanpur News: प्यार में धोखा मिलने पर युवक ने मौत को गले लगा लिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
अंकित जायसवाल की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चकेरी थानाक्षेत्र में प्रेमिका के शादी से इन्कार पर एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने परिजन की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कही है। काजीखेड़ा निवासी अंकित जायसवाल (30) की घुमनी बाजार में हार्डवेयर की दुकान है। छोटे भाई अवनीश ने बताया कि सूरत की युवती से भाई का 12 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उनकी मित्रता फेसबुक के माध्यम से हुई थी। आरोप है कि युवती अंकित को प्रेमजाल में फंसाकर रुपये ऐंठ रही थी।
विज्ञापन
दो माह पहले युवती ने अंतरजातीय बताकर शादी से इन्कार कर दिया था। इसके बाद से अंकित तनाव में था। मंगलवार को अंकित के चाचा ज्ञानदत्त को हार्ट अटैक आया था। परिजन उन्हें लेकर कार्डियोलॉजी गए थे। इसी दौरान घर पर अकेले अंकित ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
अंकित की बहन मानसी ने उसे कमरे में फंदे से लटका देखा। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। चकेरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई होगी। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन