फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: girl was raped on pretext of marriage, case filed

कानपुर: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, अभद्रता कर घर से भगाया, मुकदमा दर्ज

Mon, 27 Sep 2021 10:09 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 27 Sep 2021 10:09 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: girl was raped on pretext of marriage, case filed
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर के चकेरी में एक युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर  दुष्कर्म में  किया। पीड़िता का आरोप है वह तीन साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। इसके बाद उसने बात करना बंद कर दिया। मामले में पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


चकेरी निवासी दलित युवती के अनुसार आदर्श गुप्ता से कई सालों से दोस्ती थी। जो फिर प्रेम में बदल गई। आरोप है कि उसने शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म भी किया। वह जनवरी 2021 में  उसे अपने दोस्तों के साथ ऋषिकेश घुमाने भी ले गया था। वहां भी शारीरिक शोषण किया।
विज्ञापन


वहां  शादी करने की बात पूछने पर वापस लौटने पर शादी करने की बात कही। पीड़िता के अनुसार आरोपी उसका तीन साल तक लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। फरवरी में वहां से लौटने के बाद उसने बात करना बंद कर दिया। फिर जब वह उसके घर शादी की बात करने गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन


तो उसने अपने पिता के साथ मिलकर उससे अभद्रता की और घर से भगा दिया। आरोप है कि उसने बदनाम करने का डर दिखाकर उससे एक लाख रुपये भी हड़प कर लिए। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर से की। चकेरी इंस्पेक्टर मधुर मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार दुष्कर्म, एससीएसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed