फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Girl molested in temple, strangled when she protested, police nabbed the accused

Kanpur: मंदिर में युवती से छेड़खानी, विरोध करने पर गला दबाया, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Mon, 23 Jun 2025 06:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 23 Jun 2025 06:48 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Girl molested in temple, strangled when she protested, police nabbed the accused
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
चकेरी थानाक्षेत्र स्थित मंदिर में सफाई करने गई युवती के साथ युवक ने छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया और युवती को मरा समझकर आरोपी भाग निकला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


कोयलानगर निवासी पीड़ित पिता के अनुसार रविवार सुबह छह बजे 24 वर्षीय बेटी हनुमान मंदिर की सफाई करने गई थी। मंदिर में पहले से घात लगाए बैठे सेन पश्चिम पारा के ग्राम बघारा निवासी विकास उर्फ बउवन उर्फ सुरेंद्र दीक्षित ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट कर गला दबा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। बेटी को मरा समझकर आरोपी माैके से भाग निकला। आरोप है कि विकास ने बेटी के वीडियो और फोटो भी खींच लिए।
विज्ञापन
Trending Videos

Kanpur: Girl molested in temple, strangled when she protested, police nabbed the accused
चकेरी थाना - फोटो : अमर उजाला
आरोपी पहले भी जान से मारने की धमकी दे चुका है। चकेरी इंस्पेक्टर संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि सोमवार को कोयलानगर से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed