फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: girl love affair with her lover's father

Kanpur: प्रेमी के पिता के साथ इश्क लड़ा बैठी युवती, एक दूसरे का हाथ थाम घर से भाग गए दोनों

Wed, 26 Apr 2023 03:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 26 Apr 2023 03:59 PM IST
सार

यूपी के कानपुर में हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है। एक युवती के अपने प्रेमी के पिता से ही प्रेम संबंध हो गए। यही नहीं पिता अपने बेटे की प्रेमिका को भगा ले गया। पुलिस ने युवती को सकुशल बरामद कर आरोपी कमलेश को भी पकड़ लिया।

विज्ञापन
Kanpur: girl love affair with her lover's father
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में चकेरी एक 20 वर्षीय युवती का 13 माह पहले गायब हुई थी। पुलिस ने उसे दिल्ली से बरामद किया। औरैया के कंचौसी गांव निवासी कमलेश कुमार राजमिस्त्री हैं। वह 2022 में अपने 22 वर्षीय बेटे के साथ चकेरी में एक निर्माणाधीन मकान में काम करने आए थे। कमलेश के बेटे का इलाके की 20 वर्षीय युवती से प्रेम संबंध हो गए।

विज्ञापन


इसे बाद युवती ने बेटे को छोड़कर कमलेश से नजदीकियां कर लीं। मार्च 2022 में कमलेश अपने बेटे की प्रेमिका को भगा ले गया। युवती के लापता होने पर उसके परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया। जिसके बाद से चकेरी पुलिस युवती की तलाश कर रही थी। पुलिस को सर्विलांस के माध्यम से युवती के दिल्ली में होने की जानकारी हुई। फिर पुलिस ने युवती को सकुशल बरामद करने के साथ आरोपी कमलेश को भी पकड़ लिया। चकेरी थाना प्रभारी रत्नेश सिंह ने बताया कि युवती मार्च 2022 से लापता थी। जिसे बरामद करने के साथ आरोपी को भी पकड़ा गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed