फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Gas cylinder explodes in old house, causing cracks; family narrowly escapes

Kanpur: पुराने मकान में गैस सिलिंडर फटा, आईं दरारें, बाल-बाल बचा परिवार

Wed, 22 Oct 2025 10:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 22 Oct 2025 10:54 PM IST
सार

पुराने मकान में गैस सिलिंडर फटने से हड़कंप मच गया। दीवार, गेट व खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के वक्त परिवार दूसरे कमरे में सो रहा था।

विज्ञापन
Kanpur: Gas cylinder explodes in old house, causing cracks; family narrowly escapes
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फीलखाना के 107 साल पुराने मकान में बुधवार सुबह गैस सिलिंडर धमाके के साथ फट गया। घर में दरारें आ गईं। दीवार, मेनगेट, चौखट और अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के वक्त सभी के दूसरे कमरे में होने के कारण परिजन बाल-बाल बच गया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


कैनाल रोड पर सागर मार्केट के नजदीक आकाश जायसवाल और उनके भाई सनी जायसवाल का पुश्तैनी मकान है। ग्राउंड फ्लोर पर मोबाइल रिपेयरिंग की चार दुकानें हैं। दोनों परिवार पहली मंजिल पर रहता है। बुधवार की सुबह करीब 4:30 बजे किचन में तेज विस्फोट हुआ। फीलखाना इंस्पेक्टर शरद तिलारा और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। फॉरेंसिक टीम ने एलपीजी गैस के रिसाव से विस्फोट होने की आशंका जताई।
विज्ञापन

Kanpur: Gas cylinder explodes in old house, causing cracks; family narrowly escapes
फीलखाना कैनाल रोड स्थित मकान धमाका - फोटो : अमर उजाला
विशेषज्ञ बोले- गैसों के मिश्रण से धमाके की आशंका
फीलखाना इंस्पेक्टर शरद तिलारा ने बताया की घटनास्थल पर आग जैसे जलने के निशान नहीं मिले हैं। गैस से तेज धमाका हुआ है। फॉरेंसिक विशेषज्ञ ने कहा कि एलपीजी सिलिंडर से प्रोपेन और ब्यूटेन गैस लीक हो रही थी। उनका संपर्क बगल में रखे फ्रिज से हुआ। फ्रिज में फ्रीऑन गैस होती है। यह ज्वलनशील नहीं है लेकिन कुछ फ्रिजों में ज्वलनशील रेफ्रीजेंट का इस्तेमाल होता है। इन गैसों के आपसी मिश्रण से घटना की आशंका है। एचबीटीयू के केमिस्ट्री के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सीएल गहलौत ने बताया कि एलपीजी सिलिंडर से निकली गैस और फ्रिज की गैस के केमिकल रिएक्शन से धमाका संभव है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed