फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Gangster Sablu cried in front of  media said  Sir I will not commit crime now

Kanpur: मीडिया के सामने रोया गैंगस्टर सबलू, पांच लाख की रंगदारी मांगने वाला बोला- साहब…अब नहीं करूंगा क्राइम

Sun, 30 Nov 2025 02:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 30 Nov 2025 02:16 PM IST
सार

Kanpur News: डीटू गैंग के शूटर और हिस्ट्रीशीटर एजाजुद्दीन उर्फ सबलू को जेल से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। 15 से अधिक मामलों में वांछित सबलू ने मीडिया के सामने  अब क्राइम न करने  की गुहार लगाई।

विज्ञापन
Kanpur Gangster Sablu cried in front of  media said  Sir I will not commit crime now
पुलिस की गिरफ्त में एजाजुद्दीन उर्फ सबलू - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में जेल से पांच लाख रूपये की रंगदारी मांगने के मामले डीटू गैंग के शूटर और हिस्ट्रीशीटर एजाजुद्दीन उर्फ सबलू को रविवार सुबह अनवरगंज और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने डिप्टी पड़ाव के पास से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस हिरासत में मीडिया के सामने सबलू बोला कि साहब…अब नहीं करेंगे क्राइम मेरे छोटे-छोटे बच्चे हैं।

विज्ञापन

बांसमंडी की रहने वाली रहनुमा बानो ने हिस्ट्रीशीटर एजाजुद्दीन उर्फ सबलू पर अनवरगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि हिस्ट्रीशीटर ने उनके पति मो. नावेद से रुपये ऐंठने की नीयत से उनका नाम साजिशन एक एफआईआर में लिखवा दिया था। पति के जेल जाने के कुछ दिन बाद रंगदारी के मामले में सबलू को भी पुलिस ने जेल भेज दिया था।

विज्ञापन

महिला ने देवर को पूरी बात बताई
जेल में मुलाकात के दौरान हिस्ट्रीशीटर सबलू ने पति से कहा कि जमानत करवानी है, तो पांच लाख रुपये दो। नहीं तो जमानत नहीं होने देंगे। अगर हो भी गई जमानत तो बाहर आने पर जान से मार दूंगा। पति ने डर के मारे एक लाख पहले और बाकी चार लाख रुपये जेल के बाहर आने की हामी भर दी। महिला के अनुसार जेल में मिलाई के दौरान पति ने यह बात बताई। फिर उन्होंने देवर सकलैन को पूरी बात बताई।

विज्ञापन

सबलू पर करीब 15 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं
इसके बाद हिस्ट्रीशीटर के गुर्गे लगातार फोन कर पैसों की मांग करने लगे थे। इस पर उन लोगों ने एक लाख रूपये दे दिए। पुलिस ने मामले में सबलू के साथी इरफान चूड़ी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर सबलू की तलाश में अनवरगंज पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम लगी थी। रविवार को पुलिस उसे डिप्टी पड़ाव चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि सबलू पर करीब 15 से ज्यादा रंगदारी, हत्या का प्रयास, एनडीपीएस, लूट के मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed