{"_id":"63142a5e697735315209eb2a","slug":"kanpur-gangster-on-six-including-former-branch-manager-of-central-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: लॉकरों से तीन करोड़ के जेवर चोरी होने का मामला, सेंट्रल बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक समेत छह पर गैंगस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: लॉकरों से तीन करोड़ के जेवर चोरी होने का मामला, सेंट्रल बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक समेत छह पर गैंगस्टर
Sun, 04 Sep 2022 10:03 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 04 Sep 2022 10:03 AM IST
सार
कानपुर में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की कराचीखाना शाखा के लॉकरों से तीन करोड़ के जेवरात पार हुए थे। इस मामले में बैंक मैनेजर, लॉकर इंचार्ज समेत छह आरोपी जेल गए थे। अब सभी पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
बैंक लॉकर से जेवर गायब होने का मामला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की कराचीखाना शाखा के लॉकरों से जेवरात चोरी होने के मामले में पूर्व बैंक मैनेजर, लॉकर इंचार्ज समेत छह आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इसमें लॉकर इंचार्ज शुभम मालवीय को गैंग लीडर बनाया गया है।
विज्ञापन
पुलिस अब आरोपियों की संपत्तियों को चिह्नित कर इनको जब्त करेगी। श्याम नगर निवासी मंजू भट्टाचार्य का सेंट्रल बैंक की कराचीखाना शाखा में लॉकर था। 14 मार्च को जब वे लॉकर देखने पहुंचीं, तो जेवरात गायब थे। उनकी तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
इसके बाद पता चला था कि 11 और लॉकरों से करीब तीन करोड़ के जेवरात गायब हैं। सीसीटीवी फुटेज व पूछताछ के जरिये पुलिस ने खुलासा किया था कि मामले में पूर्व बैंक मैनेजर राम प्रसाद माथुर, लॉकर इंचार्ज शुभम मालवीय, लॉकर कंपनी के कर्मचारी चंद्र प्रकाश (इंजीनियर पेन कामर्शियल गोदरेज कंपनी), उसके भाई रमेश, साथी करन (लेबर) व राकेश ने जेवरात पार कर बेचे हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने एक किलो से अधिक सोना रिकवर भी किया था। साक्ष्यों के आधार पर इन सभी को जेल भेजा था। थाना प्रभारी फीलखाना अमित भड़ाना ने बताया कि जेल भेजे गए सभी आरोपियों पर गैंगस्टर लगाया गया है। जल्द ही गैंग रजिस्टर भी कराया जाएगा।