फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Ganga water level decreased by seven centimeters difficulties persist in flood affected areas

Kanpur: गंगा का जलस्तर सात सेंटीमीटर घटा, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मुश्किलें बरकरार, नावों से हो रहा आवागमन

Sat, 23 Aug 2025 01:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 23 Aug 2025 01:02 PM IST
सार

Kanpur News: लेखपाल अशोक सैनी ने बताया कि 56 नाव आवागमन के लिए लगाई गई है। प्रशासन की ओर से लगातार खाद्य राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है।

विज्ञापन
Kanpur Ganga water level decreased by seven centimeters difficulties persist in flood affected areas
नावों से हो रहा आवागमन - फोटो : amar ujala

विस्तार

शुक्लागंज में गंगा का जलस्तर बीते 24 घंटों में 7 सेंटीमीटर घटा है, लेकिन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मुश्किलें बरकरार है। लोगों के घर बाढ़ के पानी से घिरे है, नावों से लोग अपने जरूरी कामकाज निपटा रहे है। पानी, दूध समेत अन्य खाद्य सामाग्रियों के लिए लोगों को जद्दोेजहद करनी पड़नी रही है। 27 बाढ़ प्रभावित मोहल्लों में जिला प्रशासन की ओर से 56 नाव लगाई गई है। वहीं मुख्य मार्गो पर जलभराव होने से लोगों की दिक्कतें बढ़ी है।

विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गुरूवार शाम छह बजे गंगा का जलस्तर 113.100 मीटर था, जबकि अगले दिन शुक्रवार शाम छह बजे जलस्तर घटकर 113.030 मीटर पर पहुंच गया। हलांकि नदी का पानी अभी भी खतरे के निशान 113 मीटर से तीन सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है। आयोग की मानी जाए तो जलस्तर घट बढ़ रहा है। नरौर और हरिद्वार से और पानी छोड़ा गया तो जलस्तर में बढ़ोत्तरी हो सकती है। इस कारण नगर के 27 गांव मोहल्लें बाढ़ के पानी से प्रभावित है।

विज्ञापन

Kanpur Ganga water level decreased by seven centimeters difficulties persist in flood affected areas
बाढ़ के पानी से घिरे हैं घर - फोटो : amar ujala

मोेहल्लों में रहने वालों की मुश्किलें जस की तस
मोहल्ला गोताखोर, कर्बला, हुसैन नगर, रविदास नगर, मनोहर नगर, श्रीनगर, मालवीय नगर, अहमद नगर, गायत्री नगर, भातू फार्म, अंबिकापुरम समेत अन्य कई मोेहल्लों में रहने वालों की मुश्किलें जस की तस है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दूध, पानी, सब्जी आदि खान पान की वस्तुओं की खरीददारी नहीं हो पा रही है। इन क्षेत्रों की परचून की दुकानें भी बंद है, जिससे दिक्कतें बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन

Kanpur Ganga water level decreased by seven centimeters difficulties persist in flood affected areas
गंगा का जलस्तर बढ़ा गंगा - फोटो : amar ujala

पांच दिनों से कटी है बिजली
वहीं, जाजमऊ के अखलाख नगर, रतिरामपुरवा, बलियाखेड़ा, सोलह बीघा समेत पांच मोहल्लें व गोताखोर, कर्बला, हुसैन नगर समेत 10 मोहल्लों की बिजली पांच दिनों से कटी होने के कारण इन मोहल्लों में रहने वालों को अधिक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लेखपाल अशोक सैनी ने बताया कि 56 नाव आवागमन के लिए लगाई गई है। प्रशासन की ओर से लगातार खाद्य राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed