फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Ganga water level begins to recede yet hardships persist floodwaters spread to 11 neighborhoods

कानपुर: घटने लगा गंगा का जलस्तर, नहीं कम हुईं दुश्वारियां, 11 मोहल्लों में फैला बाढ़ का पानी, नाव बनी सहारा

Sat, 05 Sep 2026 03:00 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 05 Sep 2026 03:00 PM IST
सार

Kanpur News: शुक्लागंज में बीते तीन दिनों से गंगा का जलस्तर घटने के बावजूद 11 मोहल्लों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है, जिससे लोग नावों के सहारे आने-जाने को मजबूर हैं। गंगा अभी भी चेतावनी बिंदु से 29 सेमी ऊपर बह रही है, जिसके चलते प्रशासन ने 17 नावें और तीन आश्रय स्थल शुरू किए हैं।

विज्ञापन
Kanpur Ganga water level begins to recede yet hardships persist floodwaters spread to 11 neighborhoods
घट रहा गंगा का जलस्तर, दुश्वारियां बरकरार - फोटो : amar ujala

विस्तार

शुक्लागंज में गंगा नदी का जलस्तर बीते तीन दिनों से लगातार घट रहा है। लेकिन इसके बावजूद बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में दुश्वारियां बरकरार हैं। अभी भी लोगों को नावों से ही आवागमन करना पड़ रहा है। करीब 11 मोहल्लों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है।

विज्ञापन

स्कूल जाने वाले बच्चें और नौकरी पेशा करने वाले लोगों को नाव के सहारे आना जाना पड़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शुक्रवार शाम गंगा का जलस्तर 112.290 मीटर रिकार्ड किया गया।  यह चेतावनी बिंदु से 29 सेंटीमीटर अधिक है।

विज्ञापन





17 नाव लगाई गई हैं, तीन आश्रय स्थल भी खोले
बाढ़ का पानी मोहल्ला चंपापुरवा, मनसुखखेड़ा, कर्बला, हुसैननगर, शाहीनगर, रविदास नगर, मालवीयनगर, श्रीनगर कटरी समेत 11 जगहों पर भरा है। लेखपाल प्रशांत अवस्थी ने बताया कि 17 नाव लगाई गई हैं। लगातार क्षेत्रों की मॉनीटरिंग की जा रही है। तीन आश्रय स्थल भी लोगों के लिए खोल दिए गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed