फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Ganga's water level dropped by one and a half feet, water crisis may deepen

Kanpur: डेढ़ फीट और गिरा गंगा का जलस्तर तो गहरा सकता है पानी का संकट

Thu, 16 Mar 2023 01:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 16 Mar 2023 01:56 PM IST
सार

लगातार गिरते जलस्तर और पानी के संकट की आशंका को देखते हुए जलकल विभाग ने भैरोघाट पंपिंग स्टेशन के सामने से बालू हटाने का काम तेज कर दिया है। क्योंकि जलस्तर कम होने से बालू के ढेर लगने लगे हैं।

विज्ञापन
Kanpur: Ganga's water level dropped by one and a half feet, water crisis may deepen
सरसैया घाट में गंगा का जलस्तर हुआ कम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा का जलस्तर लगातार गिर रहा है। बुधवार को भी तीन इंच की गिरावट के साथ यह 356.5 फीट पर आ गया। जलस्तर डेढ़ फीट और गिरा तो कानपुर के 67 वार्डों के 20 लाख लोगों के सामने पानी का संकट गहरा सकता है। दरअसल, जलकल विभाग भैरोघाट पंपिंग स्टेशन की मदद से गंगा से रोजाना 20 करोड़ लीटर कच्चा पानी लेकर शोधित करने के बाद इन वार्डों में सप्लाई करता है।

विज्ञापन


गंगा से पानी तभी तक खींचा जा सकता है, जब तक गंगा का जलस्तर कम से कम 355.5 फीट रहेगा। इससे पहले 13 मार्च को गंगा का जलस्तर 356.9 फीट और 14 को 356.8 फीट था। लगातार गिरते जलस्तर और पानी के संकट की आशंका को देखते हुए जलकल विभाग ने भैरोघाट पंपिंग स्टेशन के सामने से बालू हटाने का काम तेज कर दिया है। क्योंकि जलस्तर कम होने से बालू के ढेर लगने लगे हैं।

विज्ञापन

उधर, गंगा की धारा को इस पंपिंग स्टेशन की तरफ मोड़ने के लिए बंधा बनाने की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। जल्द ही इसके लिए टेंडर कराए जा सकते हैं। जलकल विभाग के अवर अभियंता रविकांत ने बताया कि यदि गंगा का जलस्तर 355 फीट पर आ जाता है तो पंपिंग स्टेशन में लगे पंपों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाएगा। इससे पंप के बंद होने या फुंकने की आशंका रहती है। इस स्थिति से बचने के लिए गंगा में बंधा बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। बंधा बन जाने से गंगा की धार को पंपिंग स्टेशन की ओर मोड़ा जा सकेगा।

इन क्षेत्रों में जाता है पानी
जलकल विभाग शहर में पानी की आपूर्ति के सबसे बड़े स्रोत भैरोघाट पंपिंग स्टेशन से रोज 20 करोड़ लीटर कच्चा पानी लेता है। यह पानी बेनाझाबर वॉटर वर्क्स में पहुंचता है। यहां लोअर गंगा केनाल से भी पांच करोड़ लीटर कच्चा पानी आता है। इस प्रकार 25 करोड़ लीटर कच्चे पानी को शोधित कर स्वरूपनगर, आर्यनगर, हरबंशमोहाल, मोतीमोहाल, लक्ष्मीपुरवा, कारवालोनगर, झकरकटी, भन्नानापुरवा, रायपुरवा, प्रेमनगर समेत 67 वार्डों के कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति होती है। 

विज्ञापन

दो साल पहले भी बना था बंधा
2021 में भी गंगा का जलस्तर कम होने की वजह से जलकल विभाग को गंगा में बंधा बनाकर मुख्य धारा को भैरोघाट पंपिंग स्टेशन की तरफ मोड़ना पड़ा था। गर्मी शुरू होने से पहले बंधा बनाने के लिए 10 लाख का टेंडर कराया गया था।

नंबर गेम
- 356.8 फीट था 14 मार्च को जलस्तर
- 355.5 फीट न्यूनतम जलस्तर भैरोघाट पंपिंग स्टेशन से पर्याप्त पानी लेने के लिए 
- 20 करोड़ लीटर कच्चा पानी भैरोघाट पंपिंग स्टेशन से रोज लिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed