{"_id":"69afc64fa88396e8410f323f","slug":"kanpur-ganga-mela-dm-said-an-example-of-ganga-jamuni-culture-flowers-showered-on-the-huriyars-2026-03-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Ganga Mela: तिरंगे की आन और रंगों की फुहार, डीएम बोले- गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल, हुरियारों पर बरसे फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Ganga Mela: तिरंगे की आन और रंगों की फुहार, डीएम बोले- गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल, हुरियारों पर बरसे फूल
Tue, 10 Mar 2026 12:50 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:50 PM IST
सार
Kanpur News: कानपुर में ऐतिहासिक गंगा मेला हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राष्ट्रगान से शुरू हुए इस समारोह में सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश करते हुए मुस्लिम समाज ने हुरियारों का स्वागत किया।
विज्ञापन
कानपुर का ऐतिहासिक गंगा मेला
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर शहर में मंगलवार को ऐतिहासिक गंगा मेला की धूम रही। रंजन बाबू पार्क में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जिलाधिकारी और पुलिस अधिकारियों ने तिरंगा फहराकर मेले का शुभारंभ किया। इसके बाद क्रांतिकारियों के शिलालेख पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
करीब 85 वर्षों से चली आ रही इस परंपरा में लोगों ने जमकर रंग-गुलाल उड़ाया। ट्रैक्टर ट्रॉलियों, ऊंट और घोड़ों पर सवार होकर हुरियारे निकले और पूरे मार्ग में रंग बरसाते रहे। सपाई विधायक अमिताभ बाजपेई भी रंगों में सराबोर दिखे और लोगों के साथ नृत्य किया।
विज्ञापन
कानपुर का ऐतिहासिक गंगा मेला
- फोटो : amar ujala
ट्रैक्टर ट्रॉलियों से रंगों का जुलूस निकला
मेस्टन रोड पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने फूल बरसाकर होली खेलने वालों का स्वागत किया और मालाएं पहनाईं। हुरियारे नाचते-गाते करीब सात किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। मेला समिति के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र बिश्नोई ने बताया कि इस बार भैंसा ठेला नहीं मिल सका, इसलिए ट्रैक्टर ट्रॉलियों से रंगों का जुलूस निकाला गया।