फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Gang posing as Crime Branch officers busted, five arrested

Kanpur: क्राइम ब्रांच अधिकारी बन ठगी करने वाले गिरोह का राजफाश, पांच गिरफ्तार

Thu, 18 Dec 2025 09:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 18 Dec 2025 09:58 PM IST
सार

Kanpur News: साइबर क्राइम टीम ने गिरोह में शामिल पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। कई फर्जी पुलिस प्रमाण पत्र, क्यूआर कोड, माफीनामा पत्र, नकदी बरामद हुई है।

विज्ञापन
Kanpur: Gang posing as Crime Branch officers busted, five arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर क्राइम पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर क्राइम ब्रांच अधिकारी बन ठगी करने वाले गिरोह का राजफाश किया है। उनके कब्जे से काफी संख्या में पुलिस के फर्जी प्रमाण पत्र, क्यूआर कोड, माफीनामा पत्र समेत अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। गिरोह में शामिल कुछ अन्य सदस्यों की तलाश शुरू हो गई है। डीसीपी क्राइम ने आरोपियों को पकड़ने वाली टीम को 25 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन


डीसीपी क्राइम अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कई दिनों से पुलिसकर्मियों और क्राइम ब्रांच के स्टाफ के नाम से रुपये वसूलने की शिकायत आ रही थीं। शिकायतकर्ताओं की ओर से बताया गया कि उन्हें पहले धमकी दी गई थी फिर ऑनलाइन रुपयों का ट्रांसफर कराया गया। बुधवार को श्रावस्ती जिले के प्रमोद कुमार चौहान ने क्राइम ब्रांच थाने में इसी तरह से एफआईआर दर्ज कराई। उन्होंने जानकारी दी कि उन्हें अश्लील वीडियो देखने के नाम पर क्राइम ब्रांच के अधिकारी के नाम से कॉल आया। उसने जेल भेजने की धमकी दी और उसके बदले रुपये मांगे।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने मामले की जांच की। बताए मोबाइल नंबरों को देखा गया तो वह किसी और के नाम से लिए गए थे। टीम ने कड़ियां जोड़ते हुए कानपुर देहात के गजनेर क्षेत्र के सुरेश व दिनेश सिंह, बर्रा के अमन विश्वकर्मा, बर्रा दो के विनय सोनकर, कानपुर देहात, अकबरपुर के पंकज सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से चार मोबाइल, एक डेबिट कार्ड, 2600 रुपये नकद, बाइक समेत कॉल रिकॉर्डिंग, क्यूआर कोड, माफीनामा पत्र, धनराशि स्थानांतरण के स्क्रीनशॉट बरामद किए। गिरोह में शामिल कुछ अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed