फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Gang of wheel thieves terrorizes Ghatampur thieves remove and make off with two wheels from truck

कानपुर: घाटमपुर में पहिया चोर गिरोह का आतंक, खड़े ट्रक के दो पहिए खोल ले गए शातिर, वाहन स्वामियों में आक्रोश

Sat, 12 Sep 2026 12:47 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 12 Sep 2026 12:47 PM IST
सार

Kanpur News: सजेती थाना क्षेत्र के अज्योरी गांव में सुरेंद्र सिंह के घर के बाहर खड़े ट्रक के दो अगले पहिए चोरी हो गए। बारिश में खदानें बंद होने से खड़े ट्रकों को निशाना बना रहे इस गिरोह के खिलाफ कार्रवाई और पुलिस पिकेट लगाने की मांग उठ रही है।

विज्ञापन
Kanpur Gang of wheel thieves terrorizes Ghatampur thieves remove and make off with two wheels from truck
घर के बाहर खड़े ट्रक के दो पहिए खोल ले गए चोर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में घाटमपुर कस्बे के सजेती थाना क्षेत्र में ट्रकों के पहिया चोर गिरोह क्षेत्र में सक्रिय है। खड़े ट्रकों व डंपरों के पहिये चुटकियों में खोलकर पार कर देते हैं। शुक्रवार की रात अज्योरी गांव में घर के बाहर खड़े ट्रक के दो पहिया खोल ले गए हैं। क्षेत्र में पिकेट न लगने से लोगों में रोष है।

विज्ञापन

मालूम हो कि कानपुर-सागर हाईवे किनारे के गांवों में रहने वाले ट्रक मालिक दरवाजे के सामने, पेट्रोल पंप व ढाबों किनारे ट्रक खड़ा कर लेते हैं। मौजूदा समय बारिश के चलते खदाने बंद चल रही हैं। इसलिए समय ज्यादा संख्या में ट्रक खड़े हो चुके हैं। इसका फायदा पहिया चोर गिरोह उठा रहा है। तीन-चार दिन पहले कस्बे के पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक के पहिए चोर खोल ले गए थे।

विज्ञापन





दोनों अगले पहिए खोलकर चोरी कर ले गए
इसी तरह शुक्रवार की रात अज्योरी गांव में सुरेंद्र सिंह का ट्रक उनके दरवाजे पर खड़ा था। रात में चोर ट्रक के दोनों अगले पहिए खोलकर चोरी कर ले गए। ट्रक मालिक ने थाने में चोरी की तहरीर दी है। वहीं, लगातार ट्रकों के पहिया चोर गिरोह के वारदात करने से ट्रक मालिकों में रोष बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed