फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Fraud of Rs 39 lakh in name of buying texturizing machines, report filed against father and daughter

Kanpur: टेक्सचराइजिंग मशीनों के खरीदने के नाम पर 39 लाख की धोखाधड़ी, पिता-पुत्री पर रिपोर्ट

Sun, 03 Aug 2025 11:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 03 Aug 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Fraud of Rs 39 lakh in name of buying texturizing machines, report filed against father and daughter
स्वरूपनगर थाना - फोटो : अमर उजाला

गोविंदनगर एस ब्लॉक निवासी जगदीश राम जोशी ने सूरत निवासी पिता-पुत्री के खिलाफ 39 लाख रुपये की धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। गोविंदनगर एस ब्लॉक निवासी जगदीश राम जोशी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह मेसर्स गणेशा इकोपेट प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि हैं। इसका कार्यालय स्वरूपनगर में है। टेक्सचराइजिंग मशीनों के लिए मेसर्स बालाजी इंटरप्राइजेज की प्रोप्राइटर सूरत निवासी भावना हर्षित मेहता से बात की गई।

विज्ञापन


भावना अपने पिता राकेश गुप्ता के साथ अगस्त 2023 में उनके कार्यालय में मिलीं। सितंबर 2023 में भावना ने मशीनों की 39 लाख रुपये कोटेशन बताई। इस पर नवंबर में 39 लाख रुपये भुगतान कर दिया। 15 दिन बाद भी मशीनें न आने पर शिकायत की तो टरकाने लगीं। रुपये वापस करने के लिए कहा तो झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। सूचना अप्रैल 2025 को थाने में दी। पुलिस के सुनवाई न करने पर न्यायालय की शरण ली। स्वरूपनगर इंस्पेक्टर सूर्यबली पांडेय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर भावना हर्षित मेहता व राकेश गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed