{"_id":"688e40551ea13264a80f0456","slug":"kanpur-fraud-of-rs-10-lakh-in-the-name-of-getting-a-job-in-railways-report-filed-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 10 लाख की ठगी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 10 लाख की ठगी, रिपोर्ट दर्ज
Sat, 02 Aug 2025 10:14 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 02 Aug 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
सेन पश्चिम पारा थाना
- फोटो : अमर उजाला
सेन पश्चिम पारा के यशोदानगर निवासी फाइनेंसर ने मुर्गी पालने वाले व्यापारी के साथ मिलकर रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर पुरोहित से दस लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। किदवईनगर निवासी पुरोहित भूपेंद्र पति तिवारी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि न्यू आजादनगर यशोदानगर निवासी फाइनेंसर मृत्युंजय त्रिपाठी का घर आना-जाना रहता है।
विज्ञापन
रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर मृत्युंजय ने फतेहपुर मायारामखेड़ा निवासी मुर्गी पालने वाले व्यापारी अजय सिंह राजावत व उसकी पत्नी रानू को पांच लाख रुपये दिला दिए। इसके साथ ही दोस्त अंकित मिश्रा की भी नौकरी के लिए उन्हीं के बैंक खाते से पांच लाख डलवा दिए। नौकरी न लगने पर 24 मार्च 2025 को चेक थमा दिया। यह चेक 26 मार्च को बाउंस हो गया। थाने में सुनवाई न होने पर न्यायालय में गुहार लगाई। सेन पश्चिम पारा थाना प्रभारी कुशल पाल सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन