{"_id":"63c593e2c17ec961b87055b0","slug":"kanpur-fraud-of-one-crore-from-an-elderly-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: बुजुर्ग के खाते का मोबाइल नंबर बदल एक करोड़ उड़ाए, बैंक मैनेजर समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: बुजुर्ग के खाते का मोबाइल नंबर बदल एक करोड़ उड़ाए, बैंक मैनेजर समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Tue, 17 Jan 2023 10:39 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 17 Jan 2023 10:39 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर में जाजमऊ निवासी इकबाल हुसैन ने खाते से एक करोड़ रुपये ठगे जाने पर बैंक मैनेजर समेत तीन के खिलाफ फीलखाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जाजमऊ निवासी 87 वर्षीय इकबाल हुसैन ने बताया कि उनका आईडीबीआई बैंक की माल रोड शाखा में खाता है। आरोप है कि बैंक मैनेजर मनीष कुमार ने उनके खाते से उनका मोबाइल नंबर हटाकर किसी सैयद अदनान का मोबाइल नंबर दर्ज कर दिया।
विज्ञापन
जिसका फायदा उठा आरोपी ने उनके खाते से कई बार में करीब एक करोड़ रुपये निकाल लिए। मोबाइल नंबर बदला होने की वजह से उन्हें जानकारी भी नहीं हो सकी। शातिर ने उनके खाते में पड़े 80 लाख रुपये की पहले एफडी कराई फिर उसपर ओवर ड्राफ्ट ले लिया। यही नहीं उनकी 17 लाख की बीमा पॉलिसी पर भी लोन कर दिया गया।
विज्ञापन
इसपर अदनान ने 15 लाख 75 हजार रुपये निकाल लिए। मामले का खुलासा तब हुआ जब उन्होंने अपनी नातिन सोफिया को ज्वाइंट एकाउंट के आवेदन के लिए भेजा। मैनेजर ने उन्हें कुछ कागजात दिखाए। जिसपर बने हस्ताक्षर उनसे मेल नहीं खाते। फीलखाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर बैंक मैनेजर मनीष कुमार, सैयद अदनान पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन