फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Fraud allegations hit 55 KDA properties estimated loss of 500 crore three member team constituted

कानपुर: केडीए की 55 संपत्तियों पर फर्जीवाड़े की आंच, लगभग 500 करोड़ का पहुंचाया नुकसान, तीन सदस्यीय टीम गठित

Sat, 22 Aug 2026 01:35 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 22 Aug 2026 01:35 PM IST
सार

Kanpur News: केडीए में संपत्तियों की फर्जी रजिस्ट्री करने के मामले में बर्खास्त लिपिक मोहम्मद एजाज अंसारी पर शिकंजा कस गया है। पूर्व विधायक नीरज चतुर्वेदी की शिकायत के अनुसार, आरोपी ने करीब 20 वर्षों में 55 संपत्तियों की फर्जी रजिस्ट्री कर केडीए को लगभग 500 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया है।

विज्ञापन
Kanpur Fraud allegations hit 55 KDA properties estimated loss of 500 crore three member team constituted
केडीए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में केडीए की संपत्तियों की फर्जी रजिस्ट्री करने में बर्खास्त किए गए लिपिक मोहम्मद एजाज अंसारी ने लगभग 500 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया है। एजाज ने 55 संपत्तियों की फर्जी रजिस्ट्री की है। यह शिकायत भाजपा के पूर्व विधायक नीरज चतुर्वेदी ने केडीए उपाध्यक्ष से की है।

विज्ञापन

उनकी शिकायत पर केडीए उपाध्यक्ष ने मोहम्मद एजाज अंसारी की करतूतों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। केडीए की संपत्तियों की फर्जी रजिस्ट्री करने सहित अन्य अनियमितताओं की पुष्टि होने पर बीते दिनों मोहम्मद एजाज अंसारी को सरकारी सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। भाजपा के पूर्व विधायक नीरज चतुर्वेदी के अनुसार, मोहम्मद एजाज अंसारी लगभग ने 20 साल केडीए में घोटाले किए।

विज्ञापन

सभी की फर्जी रजिस्ट्री की गई है
उसके संबंध पहले बसपा के मंत्रियों से थे। इसके चलते उस पर कार्रवाई करने से अधिकारी कतराते थे। उन्होंने बर्रा, जरौली, जरौली फेज-2, अर्रा बिनगवां, नौबस्ता सागरपुरी, नौबस्ता खाड़ेपुर, बूढ़पुर मछरिया, देहली सुजानपुर, दीनदयालपुरम, एलआईजी स्वर्ण जयंती विहार और सुजातगंज की 55 संपत्तियों की सूची केडीए उपाध्यक्ष को सौंप कर बताया कि सभी की फर्जी रजिस्ट्री की गई है।

जांच होगी, तो सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा
नीरज चतुर्वेदी के अनुसार, 55 संपत्तियां उनकी जानकारी में हैं, जांच होगी तो अन्य का भी सच सामने आएगा। केडीए के राजस्व को हानि पहुंचाने के अवैध खेल में एजाज के अलावा कुछ अन्य कर्मियों व अधिकारियों की भी संलिप्तता है। पारदर्शी तरीके से जांच होगी, तो सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।

विज्ञापन

शिकायत के आधार पर तीन ओएसडी की जांच टीम गठित की गई है। शिकायती पत्र में जिन संपत्तियों की फर्जी रजिस्ट्री की आशंका जताई गई है, जांच टीम उनकी सत्यता का पता लगाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।  -अभय कुमार पांडेय, सचिव, केडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed