फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Four localities in the grip of diarrhea, 124 new patients found

Kanpur: चार मोहल्ले डायरिया की चपेट में, 124 नए रोगी मिले

Wed, 24 Aug 2022 09:25 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 24 Aug 2022 09:25 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: Four localities in the grip of diarrhea, 124 new patients found
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के चार मोहल्ले डायरिया की चपेट में हैं। इन मोहल्लों में डायरिया के 124 नए रोगी मिले हैं। रावतपुर के धनुकाना के दो और गजोधरपुर के चार रोगी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्थ्य की टीम ने चार मोहल्लों के घरों का सर्वे किया और डायरिया रोगियों को दवाएं दीं। इसके साथ ही लोगों को ओआरएस घोल के पैकेट और क्लोरीन की गोलियां दी गईं। 
विज्ञापन


खुली नालियों और जलभराव वाले स्थलों पर लार्वीसाइडल दवा का छिड़काव किया गया। लोगों के डायरिया से बचाव के तरीके बताए गए और पानी उबालकर पीने के लिए कहा गया। इन स्थानों पर पेयजल के लिए जल निगम के टैंकरों की व्यवस्था कराई गई है।
विज्ञापन


डायरिया के अलावा लोग वायरल फीवर, पेट रोग और दूसरी मौसमी बीमारियों की चपेट में हैं। धनुकाना में उल्टी दस्त के लक्षण वाले डायरिया के 107 नए रोगी मिले हैं। इसके साथ ही गजोधरपुर में चार, लोहारन भट्ठा में आठ और जूही बंबुरहिया में डायरिया के पांच रोगी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनुकाना की साढ़े तीन साल की मानवी सोनी, रानू मिश्रा (24) अस्पताल में भर्ती हैं। इसी तरह गजोधरपुर की संजू (3), सालवी (15), राधा (25) और सानवी (5) का अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल कैंप लगाकर रोगियों को दवाएं दीं।

वायरल फीवर और मौसमी बीमारियों के धनुकाना में 85, गजोधरपुर में 38, लोहारन भट्ठा में 18 और जूही में 10 रोगी मिले हैं। रोगियों का कैंप में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और दवा दी गई। जूही में 1200, धनुकाना में 3102, गजोधरपुर में 806 और लोहारन भट्ठा में छह सौ घरों का सर्वे स्वास्थ्य कर्मियों की टीमों ने किया और डायरिया से बचाव के उपाय बताए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed