फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Four killed, 45 injured in Holi accidents, 17 admitted to hospital

Kanpur: होली में हादसों में चार की माैत, 45 घायल, 17 हैलट में भर्ती

Thu, 05 Mar 2026 11:21 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 05 Mar 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Four killed, 45 injured in Holi accidents, 17 admitted to hospital
बाबू की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

होली सड़क हादसों में पांच की माैत हो गई और 45 लोग घायल हो गए। इनमें गंभीर रूप से घायल 17 का हैलट में उपचार चल रहा है। कैंट के झाड़ीबाबा पड़ाव के पास बिहार के मोतीहारी पूर्वी चंपारण निवासी सुमन पटेल (26) घायल अवस्था में मिला। पास ही में एक स्कूटी भी खड़ी मिली। अंदेशा है कि किसी तेज रफ्तार वाहन की टक्कर लगने से वह घायल हुआ था। साले रामजनम पटेल ने बताया कि वह फैक्टरी कर्मी था और तीन साल से शहर में रह रहा था। मौत की सूचना पर उसकी पत्नी रिंकी और ढाई साल की बेटी बिलख पड़े। वहीं, गुजैनी थानाक्षेत्र के आंबेडकरनगर स्थित पाल मेडिकल स्टोर के पास बुधवार दोपहर दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इनमें रविदासपुरम निवासी बाबू (26) गंभीर रूप से घायल हो गया। हैलट में देर रात मौत हो गई। बाबू के परिवार में बड़ा भाई दुर्गेश और छोटा प्रिंस है।

विज्ञापन

 

Kanpur: Four killed, 45 injured in Holi accidents, 17 admitted to hospital
शिवम की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
महाराजपुर थानाक्षेत्र के महुआगांव- शीतलपुर मार्ग पर मंगलवार शाम दो बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई। इसमें मजरा नयाखेड़ा गांव निवासी जेसीबी चालक शिवम (28) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हैलट में भर्ती कराया गया था। जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई। हादसे के वक्त शिवम चचेरे भाई संग बाइक से त्योहार का सामान लेकर घर लौट रहा था, तभी सामने से आई दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई।

चकेरी के घाऊखेड़ा निवासी विशाल पाल (30) बुधवार की दोपहर को सड़क हादसे में घायल हो गया। पुलिस ने उसे कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे तो विशाल मृत मिला। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि सिर में चोट लग जाने से युवक की मौत हुई है। मौके पर हेलमेट नही मिला है। विशाल के रिश्तेदार अरविंद ने बताया कि टेनरी कर्मी था। वह पिता विशन पाल, मां रेखा पाल के साथ रहते थे। वह सब्जी लेने के लिए निकला था।

ये लोग हुए घायल : हैलट के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डाॅ. विनय कटियार ने बताया कि बुधवार को होली पर अलग–अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में घायल हुए 45 लोग आए थे। इनमें राजेश, करन, धीरज सिंह, अमित सैनी, रौनक, रोहित, साेनू सिंह, अरविंद पासवान, जीतू, अंकित दुबे, सनोज, अभिषेक, किशनी लाल, कार्तिक सोनी, सूरज, प्रमोद, विमल, उत्तम, अतुल, विकास, राहुल, शिवा, राजकुमार समेत 45 लोग घायल थे। हादसों में घायल हुए लोगों में से आठ न्यूरोसर्जरी और आठ आर्थो विभाग में भर्ती है जबकि एक का सर्जरी विभाग में इलाज चल रहा है।

नाली में औंधे मुंह मिला शव
सचेंडी के चकरपुर निवासी सब्जी विक्रेता रामसगुन पाल का शव नाली में मिला। परिजन ने बताया कि बुधवार को होली पर शराब पीकर घर लौट रहे थे। रात में करीब एक बजे वह घर के बाहर नाली में औंधे मुंह पड़े मिले। मोहल्ले के लोगों की सूचना पर बड़े भाई रामनयन पाल पहुंचे और उन्हें हैलट लाए जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि 10 दिन पहले उनकी पत्नी मनाेरमा व तीनों बच्चे मायके गए थे जिसके बाद से रामसगुन घर में अकेले थे और जमकर शराब पी रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed