फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Foundation Day of World Trade Union Federation leaders protested against closure of registry service

Kanpur: विश्व ट्रेड यूनियन फेडरेशन का स्थापना दिवस, श्रमित नेताओं ने रजिस्ट्री सेवा बंद करने पर जताया विरोध

Fri, 03 Oct 2025 04:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 03 Oct 2025 04:59 PM IST
सार

Kanpur News: विश्व ट्रेड यूनियन फेडरेशन दिवस पर केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने गोल चौराहा पर रजिस्ट्री सेवा बंद करने के विरोध में मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन किया। श्रमिक नेताओं ने आरोप लगाया कि इस फैसले से निजी कोरियर कंपनियों को लाभ होगा और गरीब जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा।

विज्ञापन
Kanpur Foundation Day of World Trade Union Federation leaders protested against closure of registry service
श्रमित नेताओं ने रजिस्ट्री सेवा बंद करने पर जताया विरोध - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में विश्व ट्रेड यूनियन फेडरेशन की स्थापना दिवस पर केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच के बैनर तले शुक्रवार को गोल चौराहा स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद प्रतिमा पर मानव श्रृंखला बनाई गई। इसमें रजिस्ट्री सेवा बंद करने के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। पत्रों की रजिस्ट्री सेवा बंद कराने को जनविरोधी बताया गया। श्रमिक नेताओं ने कहा कि पोस्टल सर्विस की रजिस्ट्री सेवा बंद की गई है, जो कि निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा चलाई जा रही कोरियर सेवा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह नीति लागू की गई है।

विज्ञापन

इससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की जनता कोई भी दस्तावेज या पार्सल भेजने के लिए सिर्फ स्पीड पोस्ट सेवा का ही विकल्प ही उसके सामने होगा। इसमें उपभोक्ताओं को पहले की तुलना में ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है। मंच के संयोजक असित कुमार सिंह ने कहा कि आंदोलन लगातार किया जाएगा। हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर उमेश शुक्ला, गौरव दीक्षित, तारणि कुमार पासवान, राजीव खरे, राणा प्रताप सिंह, रमेश सिंह भदौरिया, मोहम्मद वशी, योगेश ठाकुर, एसएएम जैदी, आरपी कनौजिया, छवि लाल, आरपी श्रीवास्तव, ओपी रावत, उमाकांत, चंदन सिंह आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed