फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Foreman dies after being run over by bus chassis in Roadways workshop

Kanpur: रोडवेज वर्कशॉप में बस चेसिस चढ़ने से फोरमैन की मौत, मचा कोहराम

Wed, 15 Jan 2025 11:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 15 Jan 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Foreman dies after being run over by bus chassis in Roadways workshop
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विकासनगर स्थित राम मनोहर लोहिया रोडवेज वर्कशॉप में फोरमैन की बस (चेचिस) के नीचे आकर मौत हो गई। हादसा बुधवार शाम 4 बजे करीब हुआ। आजमगढ़ निवासी मृत्युंजय कुमार (40) जूनियर फोरमैन पद पर तैनात थे। बुधवार को जयपुर की कंपनी का ड्राइवर चेसिस लेकर वर्कशॉप आया था। आरोप है कि ड्राइवर गाड़ी बैक कर रहा था, लेकिन अचानक उसने गाड़ी आगे बढ़ा दी।
विज्ञापन


टक्कर लगते ही मृत्युंजय नीचे गिर गए और टायर के नीचे आने से मौत हो गई। परिवार में पत्नी अनीता व तीन बच्चे अंशिका, अनिष्का और बेटा कृष्णा हैं। घटना की जानकारी पर पहुंची नवाबगंज पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। नवाबगंज थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया परिजनों की तहरीर पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

Kanpur: Foreman dies after being run over by bus chassis in Roadways workshop
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कर्मचारी संघ ने मृतक की पत्नी को नौकरी देने की मांग की
सेंट्रल रीजनल वर्कशॉप कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोकी व्यास ने बताया ने मृतक आश्रित कोटे के तहत मृत्युंजय की पत्नी अनीता के लिए नौकरी की मांग की है। यूनियन सदस्यों का कहना है कि नौकरी देने की शर्त पर ही शव घर ले जाएंगे। देर रात यूनियन सदस्य वर्कशॉप में डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed