Kanpur: होली पर हवाई जहाज के किराये ने भरी उड़ान, ढाई गुना तक महंगा हुआ टिकट
होली पर हवाई जहाज का टिकट ढाई गुना तक महंगा हुआ है। ट्रेनों में भी जगह नहीं है। यात्रियों की संख्या को देखते हुए अभी कम से कम 15 स्पेशल ट्रेनों की दरकार है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होली पर हवाई जहाज का किराया ढाई गुना तक बढ़ गया है। सात मार्च को बंगलूरू, दिल्ली और मुंबई से आने वाली फ्लाइट का किराया सबसे महंगा है। जबकि त्योहार मनाकर वापसी का टिकट नौ मार्च से महंगा है लेकिन सबसे ज्यादा महंगा टिकट 12 मार्च को रविवार को है। बंगलूरू से आने का छह मार्च का किराया 10,744 रुपये है।
सात मार्च को 11678 रुपये है। जबकि त्योहार बाद नौ मार्च को आने का टिकट जहां 5639 रुपये है। वापसी में नौ मार्च का किराया 6930 रुपये है। 10 को 8514 रुपये, 11 को 9807 रुपये और रविवार को 12 मार्च को बंगलूरू का टिकट 17303 रुपये का बुक हो रहा है। आम दिनों में एक तरफ का किराया पांच हजार रुपये है। मुंबई से कानपुर आने का छह मार्च का किराया 9512 रुपये है।
सात मार्च को 7307 रुपये है। होली के दिन आठ मार्च को 6258 रुपये टिकट है। इसके बाद वापसी का नौ मार्च को टिकट 5596 रुपये, 11 मार्च 7328 रुपये और 12 मार्च रविवार को 12158 रुपये का टिकट है। आम दिनों में एक दिन का टिकट साढ़े चार हजार रुपये है। दिल्ली से कानपुर का सात मार्च को हवाई टिकट 4363 रुपये है। आठ और नौ को 2999 रुपये है, जबकि वापसी पर सबसे ज्यादा 12 मार्च को टिकट 3899 रुपये तय है।