{"_id":"6ad0dcba87dcfc405c06ccd0","slug":"kanpur-five-special-trains-to-run-during-the-festive-season-stops-at-kanpur-central-and-govindpuri-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: त्योहारों पर चलेंगी पांच विशेष ट्रेनें, कानपुर सेंट्रल और गोविंदपुरी में ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: त्योहारों पर चलेंगी पांच विशेष ट्रेनें, कानपुर सेंट्रल और गोविंदपुरी में ठहराव
Thu, 15 Oct 2026 07:31 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 15 Oct 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे पांच विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। इनमें अहमदाबाद-मालदा टाउन, दिल्ली-हावड़ा, खुर्दा रोड-आनंद विहार, शकूरबस्ती-पटना और शकूरबस्ती-झंझारपुर के बीच ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनका कानपुर सेंट्रल और गोविंदपुरी स्टेशन पर ठहराव होगा।
अहमदाबाद-मालदा टाउन विशेष ट्रेन (09401/09402) अक्टूबर और नवंबर में निर्धारित तारीखों पर चलेगी। अहमदाबाद से आने वाली ट्रेन गोविंदपुरी सुबह 9:55 बजे और वापसी में शाम 4:35 बजे पहुंचेगी।
दिल्ली-हावड़ा विशेष ट्रेन (04092/04091) दिल्ली से 17 और हावड़ा से 18 अक्टूबर को एक-एक फेरा लगाएगी। यह गोविंदपुरी में क्रमशः सुबह 7:45 बजे और अगले दिन सुबह 6:20 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
खुर्दा रोड-आनंद विहार विशेष ट्रेन (08407/08408) खुर्दा रोड से 17 और आनंद विहार से 19 अक्टूबर को चलेगी। इसका गोविंदपुरी में आने-जाने के दौरान क्रमशः दोपहर 2:55 बजे और सुबह 7:50 बजे ठहराव होगा।
शकूरबस्ती-पटना अनारक्षित विशेष ट्रेन (04404/04403) पांच से 15 नवंबर के बीच निर्धारित तारीखों पर आठ-आठ फेरे लगाएगी। यह गोविंदपुरी में जाते समय रात 12:30 बजे और वापसी में सुबह 3 बजे पहुंचेगी।
वहीं, शकूरबस्ती-झंझारपुर अनारक्षित विशेष ट्रेन (04410/04409) भी नवंबर में आठ-आठ फेरे लगाएगी। यह कानपुर सेंट्रल पर जाते समय रात 11:35 बजे और वापसी में दोपहर 3:35 बजे पहुंचेगी।