फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Five people including mother and daughter were stabbed with blade in protest of stunt accused arrested

Kanpur: स्टंटबाजी के विरोध में मां-बेटी समेत पांच को ब्लेड से गोदा; चेहरे पर आए 15 टांके, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 14 Feb 2026 11:56 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 14 Feb 2026 11:56 AM IST
सार

Kanpur News: किदवईनगर में ऑटो स्टंटबाजी का विरोध करने पर दबंगों ने एक ही परिवार के पांच लोगों को ब्लेड से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी आदिल को जेल भेज दिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Kanpur Five people including mother and daughter were stabbed with blade in protest of stunt accused arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के किदवईनगर में ऑटो से स्टंटबाजी कर रहे चालक को टोकने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मां-बेटी और उनके तीन परिजनों पर ब्लेड से हमला कर लहूलुहान कर दिया। हमले से घायल रानी के चेहरे पर 15 और उनकी छोटी बहन प्रीति के गाल पर 10 टांके आए। रानी की बेटी पलक की कलाई में जख्म हो गया। बड़ी बहन राधा और प्रीति के पति गौरव भी घायल हो गए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी चालक किदवईनगर के एन ब्लॉक कच्ची बस्ती के आदिल खान को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

उसे शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया। किदवईनगर एन ब्लॉक कच्ची बस्ती निवासी रानी ने पुलिस को बताया कि वह गुरुवार की शाम बड़ी बहन राधा, छोटी बहन प्रीति व उसके पति गौरव, बेटी पलक के साथ बाजार जा रही थीं। घर से थोड़ी दूरी पर गली में तेज रफ्तार ऑटो चालक स्टंटबाजी करते निकला और आगे जाकर पलट गया। ऑटो कच्ची बस्ती का आदिल खान चला रहा था जबकि जीशान और दो अज्ञात युवक बैठे हुए थे। उन्होंने स्टंटबाजी का विरोध किया। आरोप है कि ऑटो सवार युवकों ने गाली गलौज करते हुए हाथापाई कर दी।

विज्ञापन

Kanpur Five people including mother and daughter were stabbed with blade in protest of stunt accused arrested
घटना में घायल परिवार के सदस्य - फोटो : amar ujala


अन्य आरोपियों की तलाश
बहन प्रीति उसके पति गौरव ने उन्हें रोका, तो आदिल खाने ने ब्लेड से हमला कर दिया। ब्लेड से उनके चेहरे, प्रीति के चेहरे पर जख्म हो गए। गौरव और बड़ी बहन राधा भी घायल हो गईं। बीच बचाव में बेटी की कलाई में ब्लेड लगने से वह भी घायल हो गई। रानी का आरोप है कि सभी नशे में धुत थे। किदवईनगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश की। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम के मुताबिक आरोपियों पर हत्या के प्रयास, अपमानित करने और जानबूझकर चोट पहुंचाने की धाराएं लगी हैं। आदिल को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed