{"_id":"6346ec822deb4004d3494405","slug":"kanpur-five-new-dengue-infected-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: डेंगू के पांच नए संक्रमित मिले, बचाव के ये हैं उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: डेंगू के पांच नए संक्रमित मिले, बचाव के ये हैं उपाय
Thu, 13 Oct 2022 09:29 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 13 Oct 2022 09:29 AM IST
सार
एसीएमओ संचारी रोग डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि जिस क्षेत्र के रोगी हैं, वहां छिड़काव कराया जाएगा और लोगों को स्वास्थ्य शिक्षा दी जाएगी। इसके साथ ही लोगों से अपील की गई है कि कहीं पानी भरा हो तो उसे निकाल दें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डेंगू का संक्रमण फैलता जा रहा है। बुधवार को जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रबायोलॉजी विभाग और उर्सला में कुल आठ सैंपल की रिपोर्ट डेंगू पॉजीटिव आई है। इनमें पांच डेंगू संक्रमित शहर के हैं और तीन फतेहपुर के रहने वाले हैं। मिश्रालाल चौराहा, दबौली के रहने वाले हरिकिशन के पांच साल के बेटे अभि, बर्रा आठ के समीर (8) और मंगला विहार चकेरी के चित्र रेखा (57) को डेंगू की माइक्रोबायोलॉजी विभाग में पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
इसके साथ ही भौंती के रिंकू (14) और केशवनगर के संतोष कुमार (55) की रिपोर्ट डेंगू पॉजीटिव है। इसके अलावा फतेहपुर के हर्ष शिवहरे (23), विपिन गुप्ता (25) और राणा विजय (29) डेंगू पॉजीटिव हैं। एसीएमओ संचारी रोग डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि जिस क्षेत्र के रोगी हैं, वहां छिड़काव कराया जाएगा और लोगों को स्वास्थ्य शिक्षा दी जाएगी। इसके साथ ही लोगों से अपील की गई है कि कहीं पानी भरा हो तो उसे निकाल दें। पानी को निकाल पाने की स्थिति नहीं है तो जला हुआ डीजल उस पर डाल दें जिससे एडीज एजिप्टाई मच्छर का लार्वा मर जाए।
विज्ञापन