फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Five killed in road accidents

Kanpur: रफ्तार की होड़ में टूट गई पांच जिंदगियों की डोर, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई घटनाएं

Sat, 06 Dec 2025 08:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 06 Dec 2025 08:42 PM IST
सार

Kanpur News: सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। शहर के चकेरी, बाबूपुरवा, नौबस्ता, बिधनू व महाराजपुर थाना क्षेत्र में हादसे हुए।

विज्ञापन
Kanpur: Five killed in road accidents
अशोक कुमार पाल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रफ्तार की मार ने एक बार फिर कई घरों के चिराग बुझा दिए। शहर के चकेरी, बाबूपुरवा, नौबस्ता, बिधनू, महाराजपुर थाना क्षेत्रों में शुक्रवार और शनिवार सुबह हुए अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की जान चली गई। हादसे के कारण परिवारों में चीखपुकार मच गई, वहीं इलाके में दुख का माहौल छा गया।
विज्ञापन


हादसा एक : कैंसर पीड़ित की वाहन ने कुचल कर मौत
चकेरी थाना क्षेत्र के मवैया मोड़ पर शनिवार सुबह तिवारीपुर निवासी प्रापर्टी डीलर अशोक कुमार पाल (55) को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में उनकी मौत हो गई। अशोक के मित्र अजय ने बताया कि उन्हें मुंह का कैंसर था। शनिवार को वह बाइक से मवैया किसी काम से जा रहे थे तभी हादसा का शिकार हो गए। परिवार में पत्नी कुसमा देवी, बेटा रवि व बेटी आरुषि है। बेटा रवि भारतीय नौसेना में चेन्नई में तैनात है।
विज्ञापन

Kanpur: Five killed in road accidents
रामादेवी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हादसा दो : वृद्धा को स्कूटी सवार टक्कर मारकर भागा, मौत
बाबूपुरवा थाना क्षेत्र में किदवईनगर जंगली देवी मंदिर में दर्शन कर आनंदपुरी जा रहीं नौबस्ता राजीव विहार के मछरिया निवासी रामादेवी (74) को दो दिसंबर को तेज रफ्तार स्कूटी से टक्कर हो गई। हैलट में इलाज के दौरान छह दिसंबर को उनकी मौत हो गई। दामाद प्रदीप ने बताया कि वह घरों में खाना बनाने जाती थीं। बताया करीब 12 साल पहले उनके बेटे संजय की हत्या कर दी गई थी। पति भी कई साल पहले रहस्यमयी ढंग से लापता हो गए थे।

हादसा तीन: तेज रफ्तार वैन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
नौबस्ता थाना क्षेत्र में बंबा के पास शनिवार की सुबह तेज रफ्तार वैन ने साइकिल सवार घाटमपुर के भैरमपुर हाल पता नौबस्ता बंबा निवासी रामसिंह (50) को टक्कर मार दी। चालक वैन छोड़कर भाग निकला। बेटे दीपक ने बताया कि पिता पेंटर थे। सुबह हंसपुरम सब्जी मंडी से बकरी का चारा लेकर साइकिल से घर जा रहे थे। रमईपुर की ओर से आई वैन से हादसा हो गया। पुलिस ने वैन जब्त की है। हादसे के बाद पत्नी रेखा, बेटे अंकित, अमित बिलख पड़े।

 

Kanpur: Five killed in road accidents
सुनील कुमार की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हादसा चार : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दोस्त घायल
बिधनू थाना क्षेत्र में शंभुआ के पास शुक्रवार रात बाइक सवार सुनील कुमार (30) को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। सुनील की मौके पर ही मौत हो गई वहीं बाइक पर पीछे बैठा दोस्त शिवा गंभीर रूप से घायल हो गया। बड़े भाई अनिल ने बताया कि वह दोनों रात में परौली गांव में अपने भांजे की शादी से लौट रहे थे। शंभुआ के पास ट्रक टक्कर मारकर भाग निकला। वह सूरत की एक फैक्टरी में काम करते थे।

हादसा पांच : डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार दूधिये की मौत
महाराजपुर थाना क्षेत्र में रूमा हाईवे पर शुक्रवार रात कोडर निवासी दूधिया दिनेश कुमार (55) को तेज रफ्तार डीसीएम टक्कर मारकर भाग निकला। घायल दिनेश को हैलट में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया। परिवार में पत्नी कमला ने बताया कि वह शहर में दूध सप्लाई करते थे। परिजनों ने अंतिम संस्कार के बाद थाने में तहरीर देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed